रायपुर में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग : विमान में बेहोश हुआ युवक, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

रायपुर। राजधानी रायपुर के एयरपोर्ट में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. दरअसल, फ्लाइट में सफर के दौरान एक युवक की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया. इसके बाद पायलट ने फ्लाइट की माना एयरपोर्ट में इमरजेंसी लैंडिंग कराई. युवक को तुरंत माना सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

जानकारी के मुताबिक वर्धमान, पश्चिम बंगाल निवासी गौतम बावरी (24-25 वर्ष) वर्धमान से मुंबई की यात्रा पर था. विमान में सफर के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई. पायलट ने स्थिति को गंभीर देखते हुए माना एयरपोर्ट में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई.

यात्री को तुरंत माना सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा कि गौतम बावरी का टाटा मेमोरियल, मुंबई में ब्लड कैंसर का इलाज चल रहा था.

रायपुर एयरपोर्ट पर कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
इंडिगो एयरलाइन की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि दुर्गापुर-मुंबई फ्लाइट के दौरान एक यात्री बेहोश हो गया, जिसे देखते हुए विमान को रायपुर में उतारा गया.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सड़क हादसे के बाद बेकाबू भीड़ का डायल-112 टीम...

अंबिकापुर। सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने डायल-112 की टीम पर हमला कर दिया। भीड़ ने मौके पर पहुंचे...

ब्लाइंड मर्डर का खुलासा : लिव-इन पार्टनर ने की...

रायगढ़। रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में अधेड़ महिला का जला हुआ शव मिलने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया...

CG Crime : मासूम बालक के साथ दुष्कर्म का...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 3 वर्षीय मासूम बालक के साथ अमानवीय कृत्य...

छत्तीसगढ़ में ISI का संदिग्ध गिरफ्तार: NTPC और प्लांट...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस ने किराएदार सत्यापन अभियान के दौरान पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से कथित संबंध रखने वाले एक संदिग्ध...