CG News : अवैध वसूली करने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, SSP ने ASI और कॉन्स्टेबल को किया सस्पेंड

बिलासपुर। चालान के नाम पर अवैध उगाही की शिकायत पर एसएसपी रजनेश सिंह ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रारंभिक जांच के बाद वसूली करने वाले सीपत थाने में पदस्थ ASI सहेत्तर कुर्रे और कॉन्स्टेबल आशीष मिश्रा को सस्पेंड कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, वाहन जांच और चालानी कार्रवाई के नाम पर डराकर व्यापारी से 24 हजार रुपये की वसूली की गई थी। वहीं NTPC कर्मी पर शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप लगाकर पुलिस ने 50 हजार की डिमांड कर धमकी दी गई थी, जिसके डर से कर्मचारी ने जहर पी लिया। NTPC कर्मी का अपोलो अस्पताल में इलाज चल रहा है।

एसएसपी रजनेश सिंह ने दोनों शिकायतों की जांच के लिए एडिशनल एसपी राजेंद्र जायसवाल को निर्देशित किया था। प्रथम दृष्टया जांच में पता चला है कि प्राइवेट कम्प्यूटर ऑपरेटर राजेश्वर कश्यप के अकाउंट में दो किश्तों में 22 हजार और 2 हजार रुपये ट्रांसफर कराया गया है। उसका थाने में आना-जाना है। यह भी पता चला है कि शिकायतकर्ता के खिलाफ धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई है और गाड़ी चालान किया गया है। जांच में एएसआई सहेत्तर कुर्रे और आरक्षक आशीष मिश्रा की भूमिका संदिग्ध पाई गई है। लिहाजा, दोनों को निलंबित करने का आदेश जारी किया गया है। साथ ही इस मामले की विभागीय जांच के भी निर्देश दिए गए हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सड़क हादसे के बाद बेकाबू भीड़ का डायल-112 टीम...

अंबिकापुर। सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने डायल-112 की टीम पर हमला कर दिया। भीड़ ने मौके पर पहुंचे...

ब्लाइंड मर्डर का खुलासा : लिव-इन पार्टनर ने की...

रायगढ़। रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में अधेड़ महिला का जला हुआ शव मिलने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया...

CG Crime : मासूम बालक के साथ दुष्कर्म का...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 3 वर्षीय मासूम बालक के साथ अमानवीय कृत्य...

छत्तीसगढ़ में ISI का संदिग्ध गिरफ्तार: NTPC और प्लांट...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस ने किराएदार सत्यापन अभियान के दौरान पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से कथित संबंध रखने वाले एक संदिग्ध...