CG Crime : शादी का झांसा देकर कई बार किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर दोस्तों को भेजा, दो बार गर्भपात भी कराया, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लव जिहाद का मामला सामने आया है। युवती का आरोप है कि पहले प्रेम जाल में आरोपी ने फंसाया फिर शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। गर्भवती हुई तो दो बार गर्भपात कराया। इतना ही नहीं युवक ने उसका अश्लील वीडियो बनाकर युवती के दोस्तों के नंबर पर सेंड कर दिया। युवती की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

सरकंडा क्षेत्र में रहने वाली ने युवती ने बताया कि उसकी पहचान सूरजपुर में रहने वाले सादिक खान से हुई थी। परिचय के कुछ समय बाद युवक ने उससे शादी करने की बात कही। इसके बाद कई बार शारीरिक संबंध भी बनाया। युवती दो बार गर्भवती हुई। आरोपी ने दोनों बार उसका गर्भपात करा दिया।

युवक ने युवती का अश्लील वीडियो भी बनाया और युवती के दोस्तों को उसके वीडियो मोबाइल पर भेजकर बदनाम करने की कोशिश की। युवती से मारपीट भी की। मामले में युवती तीसरी बार गर्भवती है। उसने युवक को इसकी जानकारी देकर शादी करने के लिए कहा तो युवक ने उससे फिर मारपीट की।

युवती ने सरकंडा थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वही युवती की शिकायत पर आरोपी सूरजपुर निवासी सादिक खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में ‘भीम का मैंगो’ आइस कैंडी की बिक्री...

दुर्ग। जिले में बिकने वाली 'भीम का मैंगो' (ग्रीन कलर) आइस कैंडी के एक बैच की बिक्री पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने तत्काल प्रभाव...

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने...

बलौदाबाजार। शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने...

महासमुंद में मिले हीरे : सीएम साय ने कहा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण...

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...