दोस्ती, प्यार और धोखा : इंस्टाग्राम से की दोस्ती, दुष्कर्म के बाद प्रेगनेंट हुई युवती, युवक ने शादी से किया इनकार, आरोपी गिरफ्तार

कोंडागांव। केशकाल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने युवती को प्रेम जाल में फंसाकर दुष्कर्म किया. मामले में पीड़िता 2 महीने की गर्भवती तक हो गई, तब जाकर घर वालों को इस बात की जानकारी हुई. फिलहाल पीड़िता की रिपोर्ट पर फरसगांव पुलिस ने आरोपी सुंदर नेताम उर्फ गन्नू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

मामले में पीड़िता ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई और बताया कि इंस्टाग्राम के माध्यम से सुंदर लाल उर्फ गप्पू नेताम के साथ इंस्टाग्राम पर मेरी जान पहचान हुई थी. फिर 2 अक्टूबर की रात 11 बजे गप्पू ने फोन कर बोला मैं तुमसे मिलने के लिए तुम्हारे घर के बाहर खड़ा हूँ. यदि बाहर नहीं आओगी तो मैं तुम्हारे घर के अंदर आ जाऊंगा और बदनाम कर दूंगा. पीड़िता डर के कारण घर के बाहर आई तो आरोपी जबरदस्ती पीड़िता के हाथ को खींचकर अपने घर ले गया.

मामले में पीड़िता के मना करने के बाद भी जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाकर बलात्कार किया. जिसके बाद उसने धमकी दी कि इस बारे में यदि किसी को बताएगी तो जान से मार दूंगा. इसके बाद से वह लगातार बदनाम करने की धमकी देकर पीड़िता के साथ जबरदस्ती बलात्कार करता रहा, जिससे पीड़िता गर्भवती हो गई. पीड़िता ने जब इस बारे में आरोपी सुंदरलाल नेताम को बताया कि मैं गर्भवती हूँ, मुझसे शादी कर लो, तो आरोपी ने शादी करने से मना कर दिया और कहा कि इससे तुम्हारी बदनामी होगी. आरोपी ने पीड़िता से कहा कि प्रेगनेंसी के बारे में अगर किसी को बताया तो मैं तुझे और तेरे पेट में पल रहे बच्चे को भी जान से मार दूंगा.

फरसगांव एसडीओपी अभिनव उपाध्याय ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर थाना फरसगांव में सुसंगत धाराओं के तहत आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए फरसगांव थाना प्रभारी संजय शिंदे के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी. पुलिस ने चंद घंटों में ही आरोपी सुंदर लाल नेताम (उम्र 25 वर्ष) को गिरफ्तार कर थाना लाया. आरोपी से पूछताछ करने पर उसने पीड़िता के साथ जुर्म करना स्वीकार भी कर लिया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कई धाराओं में FIR दर्ज करके न्यायालय में पेश किया और फिर वहां से उसे जेल भेज दिया गया.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में ‘भीम का मैंगो’ आइस कैंडी की बिक्री...

दुर्ग। जिले में बिकने वाली 'भीम का मैंगो' (ग्रीन कलर) आइस कैंडी के एक बैच की बिक्री पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने तत्काल प्रभाव...

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने...

बलौदाबाजार। शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने...

महासमुंद में मिले हीरे : सीएम साय ने कहा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण...

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...