100 रुपए के विवाद में युवक की हत्या, पत्नी के सामने पिटाई के बाद सीने में मार दी कैंची, दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। दिवाली के बीच रायपुर के भाटागांव स्थित बीएसयूपी कॉलोनी में मंगलवार देर रात एक युवक की उसके ही घर के सामने बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान ताहिर हुसैन के रूप में हुई है, जो पास की चिकन दुकान में काम करता था। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के अनुसार, रविवार रात ताहिर हुसैन का अपने परिचितों सूरज यादव और मदन यादव से जुए के दौरान 100 रुपये को लेकर विवाद हो गया था। मामूली बात पर बात इतनी बढ़ गई कि दोनों आरोपी ताहिर के घर पहुंच गए। वहां उन्होंने पहले ताहिर की पिटाई की, फिर उसकी पत्नी और परिवारजनों के सामने ही सीने में कैंची घोंप दी।

गंभीर रूप से घायल ताहिर को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुरानी बस्ती पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों सूरज यादव और मदन यादव को गिरफ्तार किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

झीरम पीड़ित 26 सितंबर को राहुल गांधी से मिलेंगे...

रायपुर। झीरम घाटी मामले में NIA की विशेष अदालत के फैसले के बाद पीड़ित परिवारों ने अब कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात की...

कवर्धा में 2 करोड़ की सड़क पर सवाल :...

कवर्धा। जनमन योजना के तहत चिमरा से बरभांवर तक बनाई गई करीब 3 किलोमीटर सड़क की गुणवत्ता को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।...

बिलासपुर में मोबाइल हैक कर G-Pay से 1.16 लाख...

बिलासपुर। शहर के भारतीय नगर इलाके में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है। गोपाल पटेल के मुताबिक उनका मोबाइल हैक होने के...

लुण्ड्रा के जंगलों में सागौन की अवैध कटाई से...

अंबिकापुर। लुण्ड्रा वनपरिक्षेत्र के चेन्द्रा वनपरिसर अंतर्गत गंझाडांड़ और लालमाटी के जंगलों में सागौन के पेड़ों की कथित अवैध कटाई का मामला सामने आया...