दुर्ग में पटाखे से झुलसे अभिषेक के बेहतर उपचार के लिए विधायक रिकेश ने की पहल, सेक्टर-9 बर्न यूनिट में कराया शिफ्ट

भिलाई नगर। दीपावली में पटाखे जलाते समय झुलसे अभिषेक यादव (9 वर्ष) के बेहतर उपचार के लिए विधायक रिकेश सेन ने पहल की है। उनकी पहल से बालक को सेक्टर-9 हास्पीटल की बर्न युनिट में एडमिट कराया गया है। श्री सेन ने बच्चे के उपचार के लिए हर संभव सहायता का जिम्मा स्वयं पर लिया है।

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन इन दिनों बिहार चुनाव में‌ भाजपा के प्रवासी प्रभारी के रूप में गरखा और अमरोहा विधानसभा में एनडीए प्रत्याशियों के लिए विजय की रणनीति में मशगूल हैं। इस बीच दुर्ग दीपक नगर निवासी अभिषेक के झुलसने की जानकारी मिलते ही उन्होंने तत्काल पहल कर उसे सेक्टर-9 हॉस्पिटल में एडमिट करवाया है।

अभिषेक की माता उषा यादव दूसरों के घर में झाड़ू-पोछा तथा पिता कचरा बीन कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। अभिषेक के साथ ऐसा हादसा होने से पूरा परिवार व्यथित है क्योंकि उनके पास अच्छे उपचार के रूपये नहीं हैं। उन्होंने इलाज के लिए मदद की गुहार लगाई तो वैशाली नगर विधायक ने बिहार में रहते हुए मामले को संज्ञान में लिया और वरिष्ठ चिकित्सकों से बात कर अभिषेक को सेक्टर-9 बर्न युनिट में रेफर करवाया है।

विधायक सेन ने बच्चे के उपचार का पूरा खर्च स्वयं करने का आश्वासन परिजनों को दिया है। इस हादसे में अभिषेक का चेहरा और दोनों हाथ बुरी तरह झुलस गया है। जिला अस्पताल दुर्ग में भर्ती अभिषेक को आज पंडित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र सेक्टर-9 भिलाई की बर्न युनिट लाया गया है। यहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम अभिषेक का उपचार कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिला नया कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रमेश सिन्हा के 4 सितंबर 2026 को सेवानिवृत्त होने के बाद अब हाई कोर्ट को नया...