शख्स की हत्या कर भेष बदला कर रह रहा था आरोपी… 28 साल बाद आया पुलिस के गिरफ्त में… बालोद में मर्डर करके दुर्ग में छिपा था, ऐसे आया पकड़ में

भिलाई। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में गुरुर पुलिस ने हत्या के आरोपी को पकड़ा है। जिसकी तलाश पुलिस 28 सालों से कर रहीं थी। आरोपी और कही नहीं पडोसी जिला यानी दुर्ग में छुपा हुआ था। आरोपी हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद नेवई थाना क्षेत्र नेवई खदानपारा मोहल्ले में भेष बदलकर रह रहा है। गुरुर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और अपने साथ बालोद लेकर गई।

गुरुर थाना टीआई रोहित मालेकर ने बताया कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सोरर में आज से लगभग 28 वर्ष पूर्व वहां के रहने वाले बलराम उर्फ बल्ला जोशी ने गांव के ही चंद्रिका यादव की हत्या कर दी थी। इससे पहले की पुलिस उसे गिरफ्तार कर पाती वह गांव छोड़कर भाग गया। पुलिस ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन वह फिर कभी गांव लौटकर नहीं आया।

तब से लेकर न जाने कितने भी थाना प्रभारी और पुलिस के आला अधिकारी बदले। सभी ने इस हत्या के केस के फरार आरोपी बल्ला को गिरफ्तार करने की पूरी कोशिश की, लेकिन कोई उसका पता नहीं लगा पाया। पुलिस द्वारा गिरफ्तारी न किए जाने पर न्यायालय ने साल 2005 में आरोपी बलराम उर्फ बल्ला जोशी के खिलाफ बेमियादी वांरट भी जारी किया, लेकिन उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी।

बल्ला का पता लगाने में जहां पुलिस के सभी आधुनिक और खुद के संपर्क व यंत्र काम नहीं आए, वहां उनके खुफिया तंत्र ने कमाल कर दिया। पुलिस के एक मुखबिर ने बल्ला का ठिकाना ढूंढ निकाला। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने एक विशेष टीम बनाई। इसके बाद उन्होंने नेवई बस्ती पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...

भिलाई में चाकूबाजी, युवक की मौत, वारदात के बाद...

भिलाई। भिलाई नगर के नेहरू नगर चौक पर शनिवार रात हुई चाकूबाजी की घटना में घायल 26 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान रविवार...

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...