यूक्रेन में गोलीबारी से भारतीय छात्र की मौत: खाना लेने निकला था, तभी लगी गोली, विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि…CM भूपेश ने ट्वीट कर जताया दुख

खार्किव में गोलीबारी में नवीन कुमार नाम के भारतीय छात्र की मौत हो गई है। 21 साल के नवीन कर्नाटक से थे और खार्किव नेशनल मेडिकल यूनिविर्सिटी में चौथे साल के मेडिकल छात्र थे। उनके दोस्तों ने बताया कि नवीन खाना लेने के लिए निकले थे, जब उन्हें गोली लगी। विदेश मंत्रालय ने उनकी मृत्यु की पुष्टि की है।

मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया- हमें यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि खार्किव में गोलीबारी में एक भारतीय छात्र की जान चली गई है। मंत्रालय छात्र के परिवार से बातचीत कर रहा है। अरिंदम बागची ने आगे कहा- फॉरेन सेक्रेटरी रूस और यूक्रेन के एंबेसडर्स को कॉल करके खार्किव और दूसरे शहरों में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकलने का रास्ता देने की मांग कर रहे हैं।

भारतीय छात्र की मौत पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है- यूक्रेन में भारतीय छात्र की मौत की खबर बेहद दुखद है। इस पीड़ा में पूरा देश छात्र के परिवारजनों के साथ है। ईश्वर उनके माता-पिता, मित्रों एवं चाहने वालों को इस कठिन समय को सहने की शक्ति दें। ॐ शांति: भारत सरकार से पूरा देश इस समय प्रयासों में तेजी लाने की अपील कर रहा है।”

नवीन के होस्टल के साथी श्रीधरन गोपालकृष्णन ने बताया- यूक्रेनी समय के मुताबिक, सुबह 10.30 बजे के करीब नवीन सर की मौत हुई। वह राशन की दुकान के सामने लाइन में लगा था, जब रूसी सेना ने लोगों पर फायरिंग शुरू कर दी। हमारे पास उसकी बॉडी के बारे में कोई जानकारी नहीं है। हम में से किसी को भी अस्पताल जाने की इजाजत नहीं दी गई, जहां उसकी बॉडी रखी गई है।

रूस-यूक्रेन जंग का आज छठवां दिन है। रूसी सेना ने खार्किव और कीव के बीच ओख्तिरका शहर के मिलिट्री बेस पर हमला किया है। इस हमले में 70 यूक्रेनी सैनिक मारे गए हैं। वहीं, रूसी फोर्स ने कीव, खार्किव और चेर्निहाइव में आर्टिलरी (तोपों) से हमले तेज कर दिए हैं और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया जा रहा है। इससे आम नागरिकों पर खतरा गहरा गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...

भिलाई में चाकूबाजी, युवक की मौत, वारदात के बाद...

भिलाई। भिलाई नगर के नेहरू नगर चौक पर शनिवार रात हुई चाकूबाजी की घटना में घायल 26 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान रविवार...

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...