Durg News : मालिक के घर से नौकरानी ने पार किए लाखों के गहने, सोने को कारीगरों से गलवाकर बनवाई जेवर

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में नौकरानी ने अपने ही मालिक के घर लाखों रुपये के गहने पर हाथ साफ कर दिया। इस चोरी को आरोपी नौकरानी ने 5 महीने में अंजाम दिया था। भिलाई 3 थाना पुलिस ने प्रार्थी विजय कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़ित विजय कुमार ने अपनी शिकायत में बताया था कि 4 नवम्बर को प्रार्थी की पत्नी ने अलमारी खोलकर देखा तो उसके सोने के जेवर गायब थे। विजय कुमार ने पुलिस को बताया कि उसके घर में बबीता बिनिया नामक महिला विगत दो वर्षों से घरेलू काम करते आ रही है, जिस पर उसे शंका है।

पुलिस ने आरोपिया से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि सोने की अंगूठी, एक सोने का चेन, गले का सेट दो जोड़ी, सोने के टॉप्स, बिंदिया, चार नग सोने की चूड़ी एवं सोने का नजरिया विगत 5 माह से थोड़े-थोड़े करके अलमारी से चोरी कर रही थी एवं चोरी किए गए जेवरात को पावर हाउस के ज्वेलर्स में माला कारीगर रमेश सोनी एवं भिलाई तीन बाजार चौक के सनी सोनी से गलवा कर नए जेवर बनवाकर अपने घर पर रखी।

पुलिस ने आरोपिया के पास से 34.790 लगभग 4 लाख कीमत के सोने को गलाकर बनाये गए गहने और 20 हजार की बाइक बरामद की है। वहीं आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मासूम बच्चे के लिए स्वेटर मांगना पड़ा भारी, पति...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के संबलपुर से घरेलू विवाद का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां अपने तीन माह के मासूम बच्चे...

बालोद के तोमन साहू ने रचा इतिहास, पैरा विश्व...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के बेटे तोमन साहू ने अपनी शानदार उपलब्धि से देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। डौंडीलोहारा विकासखंड...

NH-53 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक से टकराई कार,...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर बावनकेरा चौक के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। संबलपुर से लौट रही एक...

माता हासी देवी की 200वीं जयंती : राष्ट्रपति मुर्मु...

रायपुर। पूज्य शदाणी दरबार की 5वीं पीठाधीश माता साहिब हासी देवी की 200वीं जयंती के अवसर पर रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी...