बिलासपुर रेल हादसा : जांच टीम ने मृतक लोको पायलट को माना दोषी, ट्रेन ड्राइवर पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में 4 नवंबर को कोरबा से बिलासपुर आ रही मेमू पैसेंजर ट्रेन रेलवे ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी पर टकरा गई थी. इस हादसे में 12 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 19 लोग घायल हुए हैं. इस हादसे को लेकर रेलवे की जांच टीम ने अपनी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सौंपी है. इस जांच में मृतक लोको पायलट विद्यासागर को दोषी पाया गया है.

इस घटना पर ट्रेन ड्राइवर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है. रेलवे अधिकारी ने तोरवा थाने में इसे लेकर शिकायत दी. जिसके बाद FIR दर्ज किया गया है. वहीं तोरवा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

रेल हादसे को लेकर जांच टीम ने अपनी प्रारंभिक जांच पूरी कर ली है. इस रिपोर्ट के मुताबिक हादसे का ‘जिम्मेदार’ लोको पायलट विद्यासागर है. जांच टीम की ओर से रेलवे को भेजी गई जानकारी में खुलासा हुआ है कि लोको पायलट विद्यासागर को महीने भर पहले ही यात्री ट्रेन चलाने के लिए तैयार किया गया था. इससे पहले लोको पायलट विद्यासागर गुड्स यानी मालगाड़ी चलाता था.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...