CG Train cancelled : 13 से 23 नवंबर तक शालीमार एक्सप्रेस समेत ये ट्रेनें रहेंगी रद्द, देखें लिस्ट…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है. दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर रेल मंडल के शालीमार यार्ड का आधुनिकीकरण का काम किया जाएगा. इसके चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) से होकर चलने वाली 4 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है. ये गाड़ियां 13 से 23 नवंबर तक अलग-अलग दिनों में रद्द रहेगी.

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 22 एवं 23 नवंबर को एलटीटी से चलने वाली 18029 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 20 एवं 21 नवंबर को शालीमार से चलने वाली 18030 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
12, 13 एवं 19 नवंबर को एलटीटी से चलने वाली 12151 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
14, 15 एवं 21 नवंबर को शालीमार से चलने वाली 12152 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

बीच में समाप्त होने वाली ट्रेनें
18 नवंबर को एलटीटी से चलने वाली 12101 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस सांतरागाछी स्टेशन पर ही समाप्त होगी. यह गाड़ी सांतरागाछी और शालीमार के बीच रद्द रहेगी और 20 नवंबर को 12102 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस ट्रेन सांतरागाछी से ही एलटीटी के लिए रवाना होगी.
19 नवंबर को पोरबंदर से चलने वाली 12905 पोरबंदर-शालीमार एक्सप्रेस सांतरागाछी स्टेशन पर ही समाप्त होगी. वहीं सांतरागाछी और शालीमार के बीच रद्द रहेगी. यह गाड़ी 21 नवंबर को 12906 शालीमार-पोरबंदर एक्सप्रेस ट्रेन सांतरागाछी से ही पोरबंदर के लिए रवाना होगी.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई में भाई ने ही बिल्डर के नाम पर...

भिलाई। शहर में कारोबारी के नाम और पहचान का कथित तौर पर गलत इस्तेमाल कर लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया...

वोट चोरी के मुद्दे पर BJP का कांग्रेस को...

रायपुर। ‘वोट चोरी’ और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर सियासी घमासान के बीच भाजपा सांसद एवं प्रदेश मुख्य प्रवक्ता...

पामगढ़ में शराब पीने के बाद दो की मौत...

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ में शराब पीने के बाद दो लोगों की मौत से सनसनी फैल गई है। मृतकों में पामगढ़ नगर पंचायत के...

बस्तर दशहरा को लेकर दीपक बैज का BJP पर...

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बस्तर दौरे और ऐतिहासिक बस्तर दशहरा को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा पर तीखा हमला बोला...