Bhilai News : अवैध निर्माण तोड़ने गई नगर निगम टीम पर हमला, गाड़ियों में की तोड़फोड़, जोन आयुक्त ने थाने में की शिकायत

भिलाई। नेहरू नगर क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची नगर निगम भिलाई जोन-1 की टीम पर कब्जाधारियों ने हमला कर दिया। घटना के दौरान जोन आयुक्त अजय सिंह राजपूत के उपर कब्जेधारियों ने 5 हजार रुपए घूस मांगने का आरोप भी लगाया। वहीं जोन आयुक्त ने पैसे मांगने की बात को निराधार बताया है और सुपेला थाना में कब्जेधारियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा और गाड़ी में तोड़फोड की शिकायत की है।

कब्जेधारी वीडियो में कह रहे हैं कि आपने 5 हजार रुपए घूस लिया है। बिना नोटिस दिए तोड़फोड़ की कार्रवाई की है। बता दें कि जोन-1 कार्यालय को कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि नेहरू नगर सेक्टर-9 स्थित हाउस नंबर 49/12 में पुष्पा तिवारी पति राधेश्याम तिवारी द्वारा अवैध निर्माण किया जा रहा है।

निगम की ओर से बताया जा रहा है कि भवन अनुज्ञा के बिना निर्माण होने पर निगम की ओर से पिछले 6 महीने में सात बार नोटिस जारी किए गए थे। एक नोटिस भवन अनुज्ञा शाखा से और छह नोटिस जोन कार्यालय से भेजे गए, लेकिन हर बार कब्जाधारी ने नियमों को नजरअंदाज किया। चेतावनी के बावजूद निर्माण नहीं रोका गया, जिसके चलते 24 नवंबर को निगम का तोड़ दस्ता मौके पर कार्रवाई के लिए पहुंचा।

निगम कर्मचारियों ने जैसे ही अवैध निर्माण हटाने की प्रक्रिया शुरू की, कब्जाधारी और उनके समर्थक आक्रोशित हो उठे। देखते ही देखते चार-पांच लोगों ने निगम अधिकारियों और कर्मचारियों पर कब्जा न तोड़ने का दबाव बनाने लगे। जब कब्जा टूट गया तो कब्जेधारियों ने आयुक्त को घेर लिया और उन पर 5 हजार रुपए घूस मंगवाने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि एसआरटी निगम के कर्मचारी द्वारा 5 हजार रुपए आयुक्त ने मंगवाए हैं।

घूस मांगने की बात निराधार, नोटिस के बाद कार्रवाई की

इस मामले में जोन आयुक्त अजय राजपूत का कहना है कि पैसे मांगने की बात पूरी तरह निराधार है। संबंधित व्यक्ति को चार बार नोटिस दिया गया था लेकिन उन्होंने निर्माण जारी रखा। जब हमने कार्रवाई की तो उस दौरान भी कार्य चल रहा था। हमने कार्य को रोकते हुए निर्माण को तोड़ा।उनके पास किसी भी तरह की अनुमति नहीं थी, इसलिए उन पर कार्रवाई की गई। कुछ व्यक्ति द्वारा मेरे सरकारी गाड़ी में तोड़फोड़ की गई है। गाली-गलौज किया गया है। उसके लिए मैंने थाना सुपेला में शिकायत की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में ‘भीम का मैंगो’ आइस कैंडी की बिक्री...

दुर्ग। जिले में बिकने वाली 'भीम का मैंगो' (ग्रीन कलर) आइस कैंडी के एक बैच की बिक्री पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने तत्काल प्रभाव...

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने...

बलौदाबाजार। शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने...

महासमुंद में मिले हीरे : सीएम साय ने कहा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण...

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...