खुर्सीपार में श्रीराम जन्मोत्सव समिति की बैठक: तैयारी व व्यवस्थाओं पर हुई अहम चर्चा, रमेश माने ने की अपील-हनुमान जी की तरह सेवा में न आने दे कमी

भिलाई। राम जन्म उत्सव धूमधाम से मनाने के लिए श्रीराम जन्म उत्सव समिति खुर्सीपार प्रखंड की बैठक आहुत की गई थी। इसमें रामनवमी उत्साहपूर्वक मनाने के लिए तैयारियों पर चर्चा की गई। वहीं व्यवस्था को लेकर भी रूपरेखा बनाई गई। इसमें रामभक्तों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई। खुर्सीपार क्षेत्र के हर मंदिरों से ध्वज रैली व शोभायात्रा निकालने के लिए संकल्प लिया गया। इस अवसर पर प्रमुख पदाधिकारी रमेश माने ने कहा कि समिति के हर सदस्य को हनुमान जी की तरह भगवान की सेवा करनी चाहिए। व्यवस्था शांतिपूर्ण बनाए रखने में अपना योगदान दें। बैठक में सेवक राम साहू, तेज बहादुर सिंह, जोगिंदर शर्मा, श्यामसुंदर, जैशंकर, मेवालाल, बंटी पाण्डेय, मनीष अग्रवाल, अनिल, पीताम्बर, प्रकाश यादव, टोप्पा, संदीप, निखिलेश शुक्ला, सुनील सोनी, अंकुश, समीर, चंद्रभान साहू, प्रकाश लहरे, सिद्धू, अन्नू जायसवाल, नील मानिकपुरी सहित अन्य रामभक्त भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

भिलाई: वार्ड 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव ने...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव का शपथ ग्रहण समारोह कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संपन्न...

भिलाई में सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी पर एक्शन:...

भिलाई। नगर निगम ने स्वच्छता और पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई तेज कर दी है। निगम आयुक्त के निर्देश...

भिलाई में अवैध बैनर-पोस्टरों पर चला निगम का चाबुक,...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई ने शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित बनाने के लिए अवैध बैनर-पोस्टर के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया...