बच्चे के हाथ में मोबाइल, इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया पोर्नोग्रॉफी VIDEO कंटेंट: जांच के बाद दुर्ग पुलिस ने की कार्रवाई…

भिलाई। आपके घर में बच्चे हैं और उनके हाथ में मोबाइल है तो ये खबर आपको कई मामलों में जागरूक और सबक दे सकती है। बच्चे मोबाइल में क्या देख रहे हैं और क्या-कुछ कर रहे हैं? इसकी जानकारी पैरेंट्स को होनी चाहिए। नहीं तो आज हम जिस केस के बारे में बात करने जा रहे हैं, कहीं वैसा आपके घर में न हो जाए। इसलिए अलर्ट के साथ बच्चों को मोबाइल यूज करने दिया जाए।

दरअसल, एक बच्चे ने इंस्टाग्राम पेज पर चाइल्ड पोर्नोग्रॉफी वीडियो कंटेंट पोस्ट कर दिया। ये उससे नासमझ में हुआ या जानबूझकर…? ये सवालों में है। लेकिन पुलिस ने अपचारी बालक के खिलाफ कार्रवाई की है। क्योंकि उस पर आरोप लगे और जांच के बाद रिपोर्ट आई। पुलिस ने अपराध कायम किया है।

शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 67(क) 67(ख) और आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई किया है। सीएसपी विश्वास चंद्राकर ने बताया कि एनसीआरबी नई दिल्ली के सायबर टीम की जांच रिपोर्ट मिलने पर एक मोबाइल नंबर धारक ने अश्लीलता फैलाने के आरोप में मोबाइल का प्रयोग कर इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील वीडियो अपलोड करने की जानकारी दी गई। खुर्सीपार पुलिस ने इंटग्राम संचालक पर कार्रवाई की है।

एसएसपी बीएन मीणा, शहर एएसपी संजय ध्रुव, सीएसपी विश्वास चंद्राकर के निर्देशन में खुर्सीपार पुलिस की टीम बनाई गई। अश्लील वीडियों अपलोड करने वाले आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने तकनीकी विवेचना के बाद इंस्टाग्राम संचालक नाबालिग को दोषी पाया गया।

पुलिस ने आरोपी का मोबाईल फोन भी जप्त किया गया। दुर्ग पुलिस ने अपील किया है कि अश्लील वीडियों को सोशल मीडिया में अपलोड, शेयर, पोस्ट ना करने की हिदायत दी है।

इसके अलावा बच्चों से जुड़े अश्लील पोस्ट कभी ना करे। अश्लील वीडियों से जुड़े लोगों से दूर रहे और समझाइश दें। पुलिस लगातार ऐसे पोस्ट को मॉनिटर कर रही है। दोषी पाए जाने पर पुलिस कार्रवाई करती है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...

रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...

CG में किन्नर तन्नू खान की संदिग्ध हत्या से...

CG बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जॉकी गांव में एक किन्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई...

ट्रेडिंग में चार गुना मुनाफे का झांसा देकर 19...

दुर्ग। जिले में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...

CG में सनसनीखेज वारदात: पर्यावरण पार्क के पास बेसुध...

CG बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) का बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य...