दुर्ग से न्यूज पोर्टल का पत्रकार गिरफ्तार: भूपेश सरकार के मंत्री के खिलाफ लिखी झूठी खबर…मंत्री के मीडिया सलाहकार ने दर्ज कराई कंप्लेन, पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर। दुर्ग ग्रामीण के डुंडेरा के रहने वाले न्यूज पोर्टल के पत्रकार पवन बंजारे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पवन पर आरोप है कि उन्होंने सूबे के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के खिलाफ झूठी खबरें पोस्ट की। इसलिए उनकी गिरफ्तारी की गई है। पवन के खिलाफ धारा-धारा 504, 505(1)(बी), 505(2) भादवि के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।

दरअसल, प्रार्थी राजेन्द सिंह परिहार ने थाना सिविल लाईन में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया है कि, वह टी.एस.सिंह देव स्वास्थ्य मंत्री छ.ग. शासन के मीडिया सलाहकार के पद पर कार्यरत है।

26 फरवरी 2022 को पवन न्यूज पोर्टल द्वारा स्वास्थ्य मंत्री के संबंध में भ्रामक न्यूज प्रसारित किया गया जो पूर्णतः असत्य एवं तथ्यहीन है, जो कि मंत्री की छबि धूमिल करने का प्रयास है।

जिस पर उक्त न्यूज प्रसारित करने वाले आरोपी के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 124/22 धारा 504, 505(1)(बी), 505(2) भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण में आरोपी पवन कुमार बंजारे को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 नग मोबाईल फोन जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।

पवन सुभाष चौक डुंडेरा का रहने वाला है। उतई, रिसाली इलाके की खबरें कवर करते हैं। यह भी चर्चा है कि आखिर टीएस सिंहदेव को लेकर झूठी खबरें किसके कहने पर उन्होंने अपने पोर्टल पर चलाई? यह सवालों के घेरे में है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...

भिलाई में चाकूबाजी, युवक की मौत, वारदात के बाद...

भिलाई। भिलाई नगर के नेहरू नगर चौक पर शनिवार रात हुई चाकूबाजी की घटना में घायल 26 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान रविवार...

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...