कल बंद रहेगा बस्तर : सर्व आदिवासी समाज ने किया ऐलान, जेल में आदिवासी नेता की संदिग्ध मौत पर कार्रवाई की मांग

जगदलपुर। रायपुर सेंट्रल जेल में आदिवासी नेता जीवन ठाकुर की संदिग्ध मौत को लेकर बस्तर संभाग में सर्व आदिवासी समाज ने मंगलवार को बस्तर बंद का ऐलान किया है। चारामा के पूर्व जनपद अध्यक्ष जीवन ठाकुर को 12 अक्टूबर 2025 को भूमि विवाद के मामले में गिरफ्तार कर कांकेर जिला जेल में रखा गया था। इसके बाद 2 दिसंबर को उन्हें रायपुर सेंट्रल जेल में शिफ्ट कर दिया गया। 4 दिसंबर की सुबह उन्हें मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

जीवन ठाकुर चारामा के पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं सर्व आदिवासी समाज के पूर्व जिला अध्यक्ष थे। उनकी मौत के बाद सरकार ने सेंट्रल जेल रायपुर और जिला जेल कांकेर के अधीक्षकों का तबादला भी कर दिया, लेकिन सर्व आदिवासी समाज बस्तर संभाग इससे संतुष्ट नहीं है। आदिवासी समाज ने तत्कालीन दोनों जेल अधीक्षकों को निलंबित करने और चारामा के तहसीलदार, थाना प्रभारी एवं भू-माफिया पर कार्रवाई करने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिला नया कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रमेश सिन्हा के 4 सितंबर 2026 को सेवानिवृत्त होने के बाद अब हाई कोर्ट को नया...