भिलाई में पहली बार बाबा बागेश्वर की कथा, इस दिन से पंडित धीरेंद्र शास्त्री सुनाएंगे हनुमंत कथा, दिव्य दरबार भी लगाएंगे

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर में पहली बार बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बाबा बागेश्वर) की कथा होने वाली है. यह कथा 25 से 29 दिसंबर तक जयंती स्टेडियम के पास वाले ग्राउंड में होगी.

यह आयोजन सेवा समर्थन सीमित संस्था द्वारा किया जा रहा है. इस कथा के बारे में जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त राकेश पांडेय ने पत्रकार वार्ता में बताया कि जयंती स्टेडियम के समीप स्थित ग्राउंड में कथा का आयोजन किया जाएगा. इसी को ध्यान में रखते हुए विशाल डोम और पंडालों का निर्माण किया जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो. हर दिन श्रद्धालुओं के लिए महाभंडारे की भी व्यवस्था रहेगी. छत्तीसगढ़ के अलावा पड़ोसी राज्यों से भी बड़ी संख्या में भक्तों के आने की उम्मीद है.

उन्होंने बताया, बुजुर्ग श्रद्धालुओं को पार्किंग स्थल से ई–रिक्शा के माध्यम से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. साथ ही स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मेडिकल कैंप और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की जा रही है. यह आयोजन भिलाई के लिए धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से एक ऐतिहासिक कार्यक्रम साबित होने जा रहा है. इस दौरान भिलाई जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन और दुर्ग के भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक सहित समाज के विभिन्न वर्गों के लोग उपस्थित रहे.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...