तीन बार पलटी तेज रफ्तार कार, PSC की तैयारी कर रहे एक छात्र समेत दो की मौत, 4 युवक की हालत गंभीर, खाना खाने निकले थे सभी दोस्त

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कार सवार दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चार युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना कोनी थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा कि कार इतनी तेज रफ्तार में थी कि तीन बार पलटते हुए सड़क से दूर झाड़ियों में जा घुसी।

जानकारी के मुताबिक सभी 6 दोस्त कार में सवार होकर रात में खाना खाने निकले थे। तभी स्पीड ज्यादा होने के कारण यह हादसा हुआ। इनमें एक छात्र पीएससी की तैयारी भी कर रहा था, जिसकी जान चली गई।

सक्ती जिले के डभरा क्षेत्र के ग्राम खरकेना के रहने वाले आर्यन रत्नाकर ने बताया कि वो एलएलबी का छात्र है। उनका बड़ा भाई ईशु रत्नाकर (26) पीएससी की तैयारी कर रहा था। दोनों यहां बिलासपुर में साथ रहकर पढ़ाई करते थे। 7 दिसंबर की देर रात ईशु बेमेतरा जिले के जैतपुरी निवासी अपने दोस्त भास्कर राजपूत (22), अभिषेक वर्मा, शेखर चंद्रवंशी, श्याम सिंह राजपूत और एक अन्य के साथ खाना खाने के लिए रतनपुर रोड की तरफ जा रहे थे। कार को ईशु रत्नाकर चला रहा था और भास्कर राजपूत बाजू की सीट पर बैठा था। बाकी दोस्त पीछे बैठे थे।

कार सवार युवक कोनी थाना पार कर आगे बढ़ रहे थे। इस दौरान उनकी कार काफी तेज रफ्तार में थी। कुछ दूर आगे जाकर सेंदरी से पहले उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई। देखते ही देखते कार सड़क से नीचे उतरकर पलट गई। तीन बार पलटने के बाद कार सड़क से दूर झाड़ियों में जा घुसी।

इस हादसे में कार चला रहे ईशु और साथ बैठे भास्कर राजपूत की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उनके चार साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने इस घटना की जानकारी कोनी पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने घायलों को इलाज के लिए तत्काल अस्पताल भेजा।

वहीं, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। युवकों की पहचान कर घटना की सूचना उनके परिजन को दी गई। रविवार रात हुई इस घटना की खबर मिलते ही परिजन सोमवार को अस्पताल पहुंचे, जहां शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। पीएम के बाद परिजन शव को लेकर गृहग्राम के लिए रवाना हो गए। वहीं, घायल छात्रों का अलग-अलग अस्पताल में इलाज चल रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सड़क हादसे के बाद बेकाबू भीड़ का डायल-112 टीम...

अंबिकापुर। सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने डायल-112 की टीम पर हमला कर दिया। भीड़ ने मौके पर पहुंचे...

ब्लाइंड मर्डर का खुलासा : लिव-इन पार्टनर ने की...

रायगढ़। रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में अधेड़ महिला का जला हुआ शव मिलने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया...

CG Crime : मासूम बालक के साथ दुष्कर्म का...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 3 वर्षीय मासूम बालक के साथ अमानवीय कृत्य...

छत्तीसगढ़ में ISI का संदिग्ध गिरफ्तार: NTPC और प्लांट...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस ने किराएदार सत्यापन अभियान के दौरान पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से कथित संबंध रखने वाले एक संदिग्ध...