दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया : दुर्ग में ट्रेन से कटकर महिला की मौत, ट्रैक को पार करते वक्त हुआ हादसा

दुर्ग। रेलवे ट्रैक को पार कर रही एक महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। यह हादसा भिलाई के देवबलौदा चरोदा में हुआ है। घटना की सूचना पर जीआरपी पहुंची और शव को पीएम के लिए मरचूरी भेजा। बताया जा रहा कि रोजा के दो बच्चे हैं।

जीआरपी चरोदा ने बताया कि जी केबिन चरोदा निवासी पी रोजा नामक महिला अपने पति और रिश्तेदारों को स्टेशन छोड़ने आई थी। इस दौरान देव बलौदा चरोदा के ट्रैक को पार कर रही थी। पति समेत अन्य लोग ट्रैक को पार कर चुके थे, लेकिन रोजा मोबाइल फोन में बात करते हुए ट्रैक पार कर रही थी। इस दौरान ट्रैक पर धड़धड़ाती हुई ट्रेन आई और रोजा को चपेट में ले लिया।

ट्रेन आने तक का आभास फोन में बात करने के चलते उसे समझ नहीं आया। ट्रेन ने महिला को करीब सौ मीटर तक घसीटते हुए अपने साथ लेकर चली गई। घटना उसके पति के सामने हुई है। महिला का शव टैक पर बिखरा पड़ा मिला।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...