Durg News : नशे की गोली बेचने तलाश रहे थे ग्राहक, 6 आरोपी गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में टैबलेट जब्त

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने अवैध नशे की गोली बेचने वाले 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाइयां जब्त की गई है।

दरअसल भिलाई 03 पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति अवैध प्रतिबंध टैबलेट बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। फिर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों व्यक्तियों को धर दबोचा और उनसे पूछताछ की तो दोनों ने अपना नाम कमल किशोर और चंद्रकांत साहू बताया, जो भिलाई के ही रहने वाले थे।

दोनों ने अपना गुनाह कबूल किया और बताया कि नशीली टैबलेट बेचने का काम करने के लिए उनका पूरा गिरोह काम करता है। उनके पास से बैग में 840 नग नशीली टैबलेट जब्त की गई, जिसकी कीमत लगभग 3 लाख 36 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के निशानदेही पर चार और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में BA छात्रा ने की खुदकुशी: बाथरूम में...

CG छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर (गांधीनगर थाना क्षेत्र) के पटपरिया में बीए फर्स्ट ईयर की 19 वर्षीय छात्रा अंतरा शाह ने अपने जीजा के घर के...

दुर्ग: तांदुला नहर में बहा कबड्डी खिलाड़ी, SDRF ने...

दुर्ग। पाटन ब्लॉक के सेलूद भाठापारा में शनिवार सुबह तांदुला नहर में एक 15 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी के बह जाने से हड़कंप मच गया।...

दुर्ग में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, होटल में...

दुर्ग। जिले के रिसाली निगम क्षेत्र में शनिवार सुबह चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जोरातराई के वार्ड नंबर 37 में एक युवक...

रायपुर के बालाजी मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्र की...

रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित बालाजी मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में MBBS थर्ड ईयर के छात्र विनायक सैनी (21) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...