शिक्षकों के अटैचमेंट पर भड़के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, निलंबन की बात सुनकर बेहोश हुए BEO

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव संभागीय बैठक में कोटा ब्लॉक के बीईओ नरेंद्र मिश्रा पर भड़क गए और उन्हें जमकर फटकार लगाई। इस दौरान विभाग के अधिकारियों ने उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई और निलंबन की सलाह दी। इतना सुनते ही बीईओ मिश्रा बेहोश होकर अपनी कुर्सी से गिर गए, जिससे वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। आनन फानन में एंबुलेंस बुलवाकर उन्हें अस्पताल भेजा गया, जिसके बाद दोबारा मीटिंग शुरू हुई।

दरअसल, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव स्कूल शिक्षा विभाग की अव्यवस्था को पटरी पर लाने का दावा कर रहे हैं। इसके लिए वो लगातार स्कूलों का दौरा भी कर रहे हैं। साथ ही प्रदेश के शिक्षा अधिकारियों की लगातार बैठक ले रहे हैं। इसी कड़ी में वो शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए हर जिलों में जाकर अफसरों की समीक्षा बैठक लेकर दिशा निर्देश दे रहे हैं।

बिलासपुर के कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में 11 दिसंबर को आयोजित बैठक में संभाग के सभी जिलों के डीईओ, डीएमसी स्त्रोत समन्वयक, बीईओ सहित अन्य अधिकारियों को तलब किया गया, जिसमें उन्हें विभाग की सभी जानकारी मंगाई गई।

निलंबन की बात सुनकर बेहोश हो गए बीईओ

इस दौरान नियम विरुद्ध अटैचमेंट करने पर डीपीआई ऋतुराज रघुवंशी ने शिक्षा मंत्री को सलाह दी कि कोटा बीईओ को निलंबित कर दिया जाए। मंत्री गजेंद्र यादव ने भी डीपीआई की बात पर हामी भरते हुए नियमानुसार कार्रवाई की बात कहते हुए विभागीय कार्रवाई करने की चेतावनी दी।

मंत्री और अफसरों की बात सुनकर कोटा बीईओ नरेंद्र मिश्रा बैठक के दौरान गश खाकर अपनी कुर्सी से गिर पड़े, जिसके बाद वहां अफरातफरी मच गई। इस दौरान एंबुलेंस के साथ डॉक्टर को बुलाया गया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल भेजा गया। हालांकि अस्पताल में उनकी स्थिति सामान्य बताई गई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG का ‘साइको सीरियल किलर’: शराब में सुहागा मिलाकर...

CG बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।...

भिलाई में चाकूबाजी, बदमाशों ने युवक की गर्दन पर...

दुर्ग। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदा नगर कैंप-1 में देर रात चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार,...

बांध में नाव पलटने से बड़ा हादसा, मछली पकड़ने...

सूरजपुर। जिले के करंजी चौकी क्षेत्र के बतरा इलाके में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। बांध में मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों...

CG News : शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, DEO...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक शिक्षक और शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा...