ससुर निकला बहू का कातिल, हत्या कर सेप्टिक टैंक में दफनाया था शव, वारदात की वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा में ससुर ने अपनी बहू की हत्या कर उसके शव को सेप्टिक टैंक में छुपा दिया था. लव मैरिज से खफा ससुर बदले की आग में जल्लाद बन गया. उसने पहले बहू की निर्मम हत्या की. इसके बाद शव को घर के ही सेप्टिक टैंक में दफना दिया.

पूरा मामला कवर्धा जिले के लोहारा थाना क्षेत्र के बांधा टोला गांव का है. यहां एक ससुर ने लव मैरिज की नफरत में अपनी ही बहू की बेरहमी से हत्या कर दी. इसके बाद शव को घर के सेप्टिक टैंक में डालकर पूरे मामले को दबाने की कोशिश की. पति को जब कई दिनों तक अपनी पत्नी नहीं मिली तो उसने थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद पुलिस लगातार तलाश में जुटी रही, लेकिन करीब एक महीने तक कोई सुराग नहीं मिला.

इस मामले में पुलिस की जांच के दौरान जब आरोपी ससुर जहल पटेल थाने पहुंचा तो पुलिस के होश उड़ गए. आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए कहा- ‘हां! मैंने ही मारा है… शव सेप्टिक टैंक में है.’ इसके बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और सेप्टिक टैंक खोला तो अंदर से बहू का शव बरामद किया. शव बुरी तरह सड़ चुका था.

दूसरे समाज की लड़की से प्रेम विवाह किया था बेटा
पुलिस ने जब आरोपी से पूरे मामले और हत्या की वजह को लेकर पूछताछ की तो खुलासा हुआ कि वह अपने बेटे द्वारा दूसरे समाज की लड़की से प्रेम विवाह की वजह से नाराज था. पुलिस ने आरोपी ससुर जहल पटेल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मंत्रालय की कर्मचारी बस में लगी आग : 30...

रायपुर। नया रायपुर स्थित महानदी भवन के पास बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब शासकीय कर्मचारियों को लेकर जा रही एक चलती...

संजय रूंगटा ग्रुप में ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ की...

भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में मंगलवार को आगामी फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ की स्टारकास्ट और मेकर टीम ने छात्रों के साथ...

राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम का WhatsApp हैक :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp अकाउंट के कथित तौर पर हैक होने का मामला सामने आया है। हैकर ने...

21 साल से सड़क नहीं बनी तो मां दंतेश्वरी...

दंतेवाड़ा। विकास की राह अगर सरकारी दफ्तरों से होकर गुजरती है तो डेंगलरास गांव के ग्रामीणों का इंतजार शायद थोड़ा ज्यादा लंबा हो गया...