शराब घोटाला : ईडी ने पेश किया 29800 से ज्यादा पन्नों का अंतिम चालान

रायपुर। छत्तीसगढ़ के शराब घोटाला मामले में ईडी ने अंतिम चालान कोर्ट में पेश कर दिया है. ईडी ने लगभग 29 हजार 800 से ज्यादा पन्नों की चार्जशीट कोर्ट में पेश की है. सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर ईडी ने 82 आरोपियों के खिलाफ चालान पेश किया है.

इन बड़े लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी

छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले में अब तक कई बड़ी हस्तियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. इनमें पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे चैतन्य बघेल, पूर्व मंत्री कवासी लखमा, पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा और सौम्या चौरसिया जैसे लोगों के नाम शामिल हैं.

छत्तीसगढ़ में 3200 का शराब घोटाला

छत्तीसगढ़ में साल 2018 से 2023 के बीच जब कांग्रेस की सरकार थी, तब प्रदेश में करीब 3200 करोड़ से अधिक का शराब घोटाला हुआ था. इसे लेकर EOW ने चार्जशीट में जानकारी दी है कि इस घोटाले के पैसों से आरोपी अधिकारियों ने अपने रिश्तेदारों के नाम करोडों की जमीन और दौलत भी खरीदी है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिला नया कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रमेश सिन्हा के 4 सितंबर 2026 को सेवानिवृत्त होने के बाद अब हाई कोर्ट को नया...