महिला होम गार्ड ने SDRF के जवान पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, अब मिल रही जान से मारने की धमकी

अंबिकापुर। जिले की एक महिला होमगार्ड ने दैहिक शोषण और गर्भपात का आरोप एक होमगार्ड जवान पर लगाया है और इसकी शिकायत उसने सरगुजा रेंज के आईजी और होमगार्ड के संभागीय सेनानी व जिला सेनानी से की है. मामले की जांच हुई तब आरोपी होमगार्ड ने कहा कि वह उससे शादी कर लेगा लेकिन जैसे ही कुछ दिन गुजरे उसने फिर से शादी से इनकार कर दिया और अब पीड़िता न्याय के लिए दर दर की ठोकर खा रही है.

अंबिकापुर की एक महिला होमगार्ड ने आरोप लगाया है कि उसी के विभाग में उसके साथ कार्य करने वाले होमगार्ड के एक जवान से 2021 में उसकी जान पहचान हुई और वासुदेव यादव ने उसे कहा कि वह उससे प्यार करता है, उससे शादी करना चाहता है. इसके बाद नगर सेना लाइन के बैरक में ही उसके साथ दुष्कर्म किया और वह गर्भवती हो गई. गर्भवती होने के बाद उसने उसका गर्भपात करा दिया और इसके बाद तीन बार वह फिर से गर्भवती हुई लेकिन तब भी उसका गर्भपात करा दिया गया. 2023 में तो उसे बैकुंठपुर के शर्मा हॉस्पिटल में ले जाकर बिना जानकारी दिए ही कमर दर्द का सुई लगाया जा रहा है कहकर गर्भपात कराया।

अब मिल रही जान से मारने की धमकी
महिला होमगार्ड का आरोप है कि तब उसने यह नहीं बताया था कि वह पहले से ही शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं अब जब वह शादी का लगातार दबाव बना रही है तब उसे फोन पर जान से मारने की धमकी दे रहा है.

महिला होमगार्ड ने नगर पुलिस अधीक्षक को भी आवेदन दिया हुआ है और कहा है कि आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए क्योंकि इससे पहले जब उसने उच्च अफसरो से शिकायत की थी तब शिकायत की जांच के दौरान आरोपी होमगार्ड ने उससे शादी करने की बात एक बार फिर से कही थी. इसके बाद जांच की फ़ाइल बंद कर दी गई. लेकिन जांच की इस प्रक्रिया के 15 दिन बाद फिर से उसने शादी करने से इनकार कर दिया है, तब अब पीड़िता फिर परेशान है और आरोपी होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही है. फिलहाल आरोपी जवान एसडीआरएफ में काम कर रहा है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...