भिलाई शहर कांग्रेस कमेटी में दो महामंत्रियों की नियुक्ति, राजेश साहू और भूपेंद्र यादव को मिली जिम्मेदारी

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की सहमति से भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने संगठन में महत्वपूर्ण नियुक्तियां की है। जारी आदेश के अनुसार भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी में राजेश साहू एवं भूपेंद्र यादव को महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इन नियुक्तियों से भिलाई शहर कांग्रेस संगठन को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त महामंत्रियों को बधाई देते हुए संगठन हित में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा की है।

नवनियुक्त महामंत्रियों ने प्रदेश नेतृत्व और जिला अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे कांग्रेस पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को और सशक्त बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। इस नियुक्ति को आगामी राजनीतिक गतिविधियों और संगठनात्मक विस्तार के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...