हादसे में CISF जवान की मौत: सेंट्रल एवेन्यू में लगे पेड़ से टकरा गई मोपेड, फूड इंस्पेक्टर की परीक्षा देने आया था भिलाई

भिलाई। एक्टिवा सवार सीआईएसएफ जवान की वाहन पेड से टकरा जाने से मौके पर ही मौत गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है। भिलाई नगर पुलिस ने बताया कि वार्ड 50 सेक्टर 2 सड़क 14 निवासी राजदीप सिंह हरियाणा में सीआईएसएफ में फायरमेन के पद पर कार्यरत था। इसके पूर्व हैदराबाद में पदस्थ था। जवान राजदीप सिंह हाल ही में भिलाई आया था। फूड इंस्पेक्टर की परीक्षा थी उसे दिलाने के लिए आया हुआ था। मंगलवार की देर रात अपनी एक्टिवा से अपने घर जा रहा था।

इस दौरान उनका एक्टिवा तेज रफ्तार में थी अचानक अनियंत्रित हो गई और सिविक सेंटर चौक पुलिस पेट्रोल पंप के सामने लगे पेड में जा भिड गई। घटना में जवान राजदीप सिंह की मौत हो गई। घटना की खबर लगते ही भिलाई नगर पुलिस मौके पर पहुची और उपचार के लिए उसे सेक्टर 9 अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

राजदीप परिवार की दो बहनों में एक स्वयं भाई था, हाल ही में माह दिसंबर में अपनी बहन की शादी कर काम पर लौटा था। बताया जा रहा है कि राजदीप सिंह काफी मेहनत कर सीआईएसएफ में उसकी नौकरी लगी थी। राजदीप की मौत के खबर के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक का विवाह नहीं हुआ था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : एक ही घर में महिला और...

लोरमी। मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र में एक ही घर के भीतर महिला और पुरुष के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।...

पूर्व महापौर के भतीजे शोएब ढेबर पर फिर FIR;...

रायपुर। राजधानी रायपुर में रसूख और विवादों का पुराना नाता एक बार फिर सुर्खियों में है। शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे और पूर्व...

CG – सेंट्रल जेल में रेप के आरोपी ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर से बड़ी खबर आ रही है। रायपुर सेंट्रल जेल में एक विचाराधीन कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।...

बड़ी खबर: IPS जितेंद्र शुक्ला NSG में ग्रुप कमांडर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी जितेंद्र शुक्ला केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जायेंगे। केंद्र सरकार ने IPS शुक्ला को अहम जिम्मेदारी सौंपी...