किसान से धोखाधड़ी मामले में कांग्रेस विधायक गिरफ्तार, भूपेश बघेल ने कहा – राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई जनता देख रही, CM साय बोले – कानून सबके लिए बराबर

जांजगीर-चांपा. किसान से लाखों रुपए की धोखाधड़ी के मामले में जांजगीर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी जैजैपुर कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। विधायक साहू 22 जनवरी तक न्यायिक रिमांड पर रहेंगे।

इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि ज़िला साहू संघ जांजगीर चांपा के जिलाध्यक्ष और जैजेपुर विधानसभा के लोकप्रिय कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू की गिरफ़्तारी “1500 करोड़ की उगाही” के खेल में जवाब न दे पा रहे प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा ध्यान भटकाने का प्रयास है। अपने घोटालों को छिपाने के लिए पिछड़े वर्ग को डराना और धमकाना बंद कीजिए मुख्यमंत्री जी। राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई जनता देख रही है। हम सब बालेश्वर साहू के साथ खड़े हैं।

वहीं इस मामले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि हमारी सरकार करप्शन के मामले में जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है। जो भी गड़बड़ी करेगा उस पर सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। कानून सबके लिए बराबर है।

बता दें कि विधायक बालेश्वर साहू के खिलाफ चाम्पा थाने में धारा 420,467,468,471,34 ipc के तहत अपराध दर्ज है। पुलिस अधीक्षक विजय पाण्डेय ने मामले की जांच के लिए टीम का गठन किया था। सीएसपी योगिता बाली खापर्डे, जांजगीर थाना प्रभारी निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय और उप निरीक्षक उमेन्द्र मिश्रा चाम्पा थाना को जांच की जिम्मेदारी दी गई थी। जांच के बाद पुलिस ने आज कोर्ट में चालान पेश किया। CJM न्यायालय ने चालान लेने के उपरांत जेल वारंट बनाया, जिसके बाद आरोपी बालेश्वर साहू ने रेगुलर बेल के लिए उसी कोर्ट में आवेदन दिया, जिसे न्यायालय ने खारिज कर दिया। पुलिस ने विधायक साहू को जेल दाखिल कर दिया है।

किसान से 42.78 लाख की ठगी का है आरोप
चांपा थाना, जिला जांजगीर-चांपा में विधायक बालेश्वर साहू के खिलाफ एफआईआर दर्ज है। मामला उनके 2015 से 2020 के बीच सहकारी बैंक बम्हनीडीह में मैनेजर रहते हुए किसान राजकुमार शर्मा से 42.78 लाख रुपये की ठगी का है। राजकुमार का आरोप है कि बालेश्वर साहू ने अपने अधीनस्थ गौतम राठौर के साथ मिलकर किसान क्रेडिट कार्ड के नाम पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए लोन की राशि निकाली है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG का ‘साइको सीरियल किलर’: शराब में सुहागा मिलाकर...

CG बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।...

भिलाई में चाकूबाजी, बदमाशों ने युवक की गर्दन पर...

दुर्ग। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदा नगर कैंप-1 में देर रात चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार,...

बांध में नाव पलटने से बड़ा हादसा, मछली पकड़ने...

सूरजपुर। जिले के करंजी चौकी क्षेत्र के बतरा इलाके में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। बांध में मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों...

CG News : शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, DEO...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक शिक्षक और शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा...