जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू से जेल में मिलने पहुंचे पूर्व CM भूपेश बघेल… बोले – ‘बालेश्वर साहू जल्द रिहा होंगे’… भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिला जेल खोखरा में बंद जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू से मुलाकात की। लगभग 25 मिनट की इस मुलाकात के दौरान बघेल ने विधायक से हालचाल जाना और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया। जेल से निकलने के बाद बघेल सर्किट हाउस में कांग्रेस नेताओं से मिले और फिर रायपुर के लिए रवाना हो गए। विधायक बालेश्वर साहू को 42.78 लाख रुपये की ठगी के मामले में सीजेएम न्यायालय द्वारा 22 जनवरी तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

मीडिया से बातचीत करते हुए भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि विधायक बालेश्वर साहू को झूठे मामले में फंसाया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा को विधायक की लोकप्रियता रास नहीं आ रही है, इसलिए यह बदले की राजनीति की जा रही है।

बघेल ने कहा कि कोई भी सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वाले या विपक्ष में बैठे नेता को दबाव में लाने का काम किया जा रहा है। उनका कहना है कि इसी दबाव के चलते गिरफ्तारी हुई है। हालांकि, उन्होंने न्यायालय पर विश्वास जताते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि बालेश्वर साहू जल्द रिहा होंगे।

भूपेश बघेल ने विधायक की गिरफ्तारी को एक षड्यंत्र बताया। उन्होंने कहा कि चूँकि मामला न्यायालय में है, इसलिए वे इस पर अधिक टिप्पणी नहीं कर सकते, लेकिन बालेश्वर साहू से मुलाकात हुई है और उन्हें साजिश के तहत फंसाया गया है।

बघेल ने भाजपा पर किसी भी हद तक जाने का आरोप लगाया और कहा कि चैतन्य बघेल मामले में भी न्यायालय ने कहा था कि नोटिस दिए बिना ही उन्हें उठा लिया गया, जो नियमों के विपरीत है। उन्होंने कहा कि चाहे केंद्र की मोदी सरकार हो या राज्य की विष्णु देव साय की सरकार, दोनों ही बदले की राजनीति कर रही हैं। विरोधियों को जांच के नाम पर परेशान किया जा रहा है।

इसके अतिरिक्त, बघेल ने प्रदेश में धान खरीदी की स्थिति पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि धान खरीदी के लिए कुछ ही दिन शेष हैं, लेकिन अभी भी कई किसानों का धान नहीं बिका है। न तो रकबा बढ़ाया जा रहा है और न ही टोकन काटे जा रहे हैं। उन्होंने कोरबा में एक किसान द्वारा जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास करने और इससे पहले खल्लारी विधानसभा में एक किसान द्वारा टोकन न मिलने पर गला काटने की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार को किसानों की परवाह नहीं है। जो भी हक के खिलाफ बोलेगा, उसे दबाने का काम किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...

रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...

CG में किन्नर तन्नू खान की संदिग्ध हत्या से...

CG बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जॉकी गांव में एक किन्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई...

ट्रेडिंग में चार गुना मुनाफे का झांसा देकर 19...

दुर्ग। जिले में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...

तीन राज्यों में कोरोना की दस्तक, बिहार में बुजुर्ग...

भागलपुर। आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। भागलपुर जिले में 65 वर्षीय बुजुर्ग...