CG: इंस्टाग्राम में दूसरे युवक से दोस्ती करने से बिगड़ा रिश्ता: महिला की युवक से हुई दोस्ती… पति ने हैक किया फोन तो खुला राज… फिर पत्नी ने खा लिया जहर

CG

रायगढ़/कोरबा। छत्तीसगढ़ में दो अलग-अलग घटनाओं ने लोगों को झकझोर दिया है। रायगढ़ की रहने वाली महिला ने पति से इंस्टाग्राम पर दोस्ती को लेकर हुए विवाद के बाद जहर खा लिया। जिसे गंभीर हालत में कोरबा जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एडमिट किया गया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

वहीं, कोरबा के सिविल लाइन में रहने वाली दो साल की बच्ची ने खेल-खेल में कीटनाशक पी ली। उसे भी जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, अब बच्ची की हालत स्थिर है।

इंस्टाग्राम दोस्ती बनी जानलेवा
जिला अस्पताल चौकी क्षेत्र में 24 वर्षीय चमेली विश्वास ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में उसे जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वह जिंदगी और मौत से जूझ रही है। पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि चमेली और सुमित विश्वास ने पांच साल पहले प्रेम विवाह किया था और उनके दो बच्चे भी हैं। उनका वैवाहिक जीवन सामान्य चल रहा था, लेकिन हाल ही में चमेली की इंस्टाग्राम पर किसी अन्य युवक से दोस्ती हो गई।

इस बात की भनक जब पति सुमित को लगी तो दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। कुछ समय के लिए चमेली मायके चली गई थी, लेकिन सुलह के बाद वह वापस लौट आई। इसके बावजूद, महिला युवक से बात करती रही। पति ने शक के आधार पर उसका मोबाइल हैक कर लिया और उनकी बातचीत का पता चलने पर फिर से विवाद गहरा गया। इसी बीच, महिला ने जहर पी लिया। पुलिस ने पति और परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

खेल-खेल में बच्ची ने पी ली कीटनाशक दवा, बाल-बाल बची
वहीं, सिविल लाइन थाना अंतर्गत गोकुलनगर में एक दो वर्षीय बच्ची कनैया शर्मा ने खेलते-खेलते जानवरों के घाव पर लगने वाली कीड़े मारने की दवा पी ली। पिता कनैया शर्मा काम पर थे, तभी घर से फोन आया कि बच्ची ने दवा उठा ली है। वे तुरंत बच्ची को लेकर जिला मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार शुरू किया।

डॉक्टरों की जांच में पता चला कि बच्ची ने दवा का सेवन नहीं किया, बल्कि यह उसके शरीर पर लगी थी, जिससे कोई गंभीर नुकसान नहीं हुआ। बच्ची की हालत अब स्थिर बताई जा रही है। घटना तब हुई जब बच्ची घर में खेल रही थी और उसके परिजन अन्य कामों में व्यस्त थे। पिता ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को कभी अकेला न छोड़ें और उनकी निगरानी में रखें ताकि ऐसी दुर्घटनाएं टाली जा सकें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन :...

दुर्ग। इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) की ओर से बीआईटी कॉलेज दुर्ग में आयोजित 11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन...

दुर्ग में सिद्धितप महामहोत्सव का भव्य समापन : 7,500...

दुर्ग। श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर ट्रस्ट एवं शासन स्पर्श वर्षावास समिति, दुर्ग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय सिद्धितप पारणा महामहोत्सव का मंगलवार...

बीजापुर में माओवादी डंप का भंडाफोड़ : SLR-INSAS समेत...

बीजापुर। जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा बलों को सर्चिंग और डिमाइनिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। बेदरे थाना क्षेत्र के...

कांग्रेस के 307 ब्लॉक अध्यक्षों को प्रशिक्षण : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की ओर से प्रदेशभर के ब्लॉक अध्यक्षों के लिए चलाए गए संभागवार प्रशिक्षण अभियान का मंगलवार को समापन हो गया। अभियान...