सहायक शिक्षक की भर्ती का मामला पहुंचा दुर्ग कलेक्टर के जनदर्शन में…परीक्षा में भाग ले रहे आवेदकों ने कलेक्टर से की मुलाकात

भिलाई। जनदर्शन में आज बड़ी संख्या में लोगों ने उपस्थिति देते हुए अपने आवेदन कलेक्टर को दिये। इनमें से एक आवेदन शिक्षा भर्ती में भाग ले रहे कुछ प्रतिभागियों ने दिया। इनका कहाना था कि सहायक शिक्षक विज्ञान वर्ग में राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान( एनओआईएस) द्वारा डिप्लोमा प्राप्त ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने निजी स्कूलों में कार्यरत रहते हुए 18 महीने का प्रशिक्षण लिया है, उन्हें भी नियुक्त किया जा रहा है।

जनदर्शन में दिये गये आवेदन में कुछ प्रतिभागियों ने कहा कि एमएचआरडी द्वारा उपरोक्त डिप्लोमा- प्रशिक्षण को 6 जनवरी 2021 को वैध घोषित किया गया जिसमें भूतलक्षी प्रभाव ( बैकडेट) का उल्लेख नहीं है।

आवेदन में प्रतिभागियों ने कहा कि शिक्षक भर्ती 2019 का विज्ञापन व परीक्षा परिणाम 2019 में ही घोषित किया जा चुका था उस समय उपरोक्त डिप्लोमा- प्रशिक्षण के वैधानिकता के संबंध में कोई अधिसूचना जारी नहीं हुई थी।

आज जनदर्शन में साई मंदिर कसारीडीह के सामने सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जे को हटाने का आवेदन भी स्थानीय नागरिकों ने दिया। आज जनदर्शन में रोटी बैंक चलाने वाली संस्था ने इसे पुनः आरंभ करने के संबंध में आवेदन दिया। उन्होंने कहा कि पूर्व में संस्था द्वारा 70 से 80 लोगों को खाना खिलाया जाता था। अब इसे पुनः आरंभ करने का आवेदन संस्था ने दिया है।

जनदर्शन में आज आवेदन अवैध कब्जे से संबंधित भी आये। कलेक्टर ने संबंधित आवेदनों में एसडीएम को कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया। उद्योग विभाग से एनओसी से संबंधित प्रकरण भी जनदर्शन में आया, इस पर शीघ्र कार्रवाई के निर्देश कलेक्टर ने दिये। न्यू आदर्श नगर के नागरिक राजनारायण श्रीवास्तव ने बताया कि आदर्श नगर की सड़क काफी जर्जर हो चुकी है।

इसे शीघ्र मरम्मत किये जाने की जरूरत है ताकि लोगों को राहत मिल सके। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर डा. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे द्वारा जनदर्शन के प्रकरणों की मौके पर ही निराकरण की कोशिश होती है।

जो प्रकरण समयसाध्य होते हैं उन्हें तय सीमा में हल करने के निर्देश अधिकारियों को दिये गये हैं। हर शुक्रवार को इनके निराकरण की समीक्षा होती है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रुंगटा पब्लिक स्कूल में ‘ग्रैंडपेरेंट्स डे’ की धूम: नन्हें...

भिलाई। संजय रुंगटा इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ 'ग्रैंडपेरेंट्स डे' का भव्य आयोजन किया गया।...

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

रुद्र तिवारी ने जीता इंटर जोनल खिताब, DAV नेशनल...

दुर्ग। भिलाई ACC जामूल DAV के छात्र और प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी रुद्र तिवारी ने रायपुर में आयोजित इंटर-ज़ोनल DAV स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट (अंडर-17 कैटेगरी)...

पिरदा गांव की जमीन का नहीं होगा अधिग्रहण, विधायक...

रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) की प्रस्तावित आवासीय कॉलोनी के लिए चिन्हांकित पिरदा गांव की जमीन का अधिग्रहण अब नहीं किया जाएगा। ग्रामीणों की...