इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स ध्यान दें: ऑफलाइन परीक्षा फार्म भरने दोबारा मौका…CSVTU ने जारी किया नोटिफिकेशन

भिलाई। नवंबर-दिसंबर 2021 की परीक्षाओं के लिए ऑफलाइन परीक्षा फार्म भरने छात्र छात्राओं को तकनीकी विश्वविद्यालय ने एक बार फिर मौका दिया है। ऑफलाइन परीक्षा फार्म 28 तक लिए जाएंगे। इसके बाद प्राप्त होने वाले परीक्षा फार्म पर विचार नहीं किया जाएगा। साथ तकनीकी विश्वविद्यालय ने इस संबंध में एक नोटिफिकेशन भी जारी किया है।

इसी तरह विशेष संस्थाओं के सभी ऑफलाइन परीक्षा फार्म संकलित विश्वविद्यालय को भेजे जाएंगे। ऑफलाइन परीक्षा फार्म जमा करने वाले छात्र छात्राओं को आईडी प्रूफ जमा करना होगा।

डिप्लोमा इंजीनियरिंग कोर्स के पांचवे, छठवें, सातवें तथा आठवें सेमेस्टर के छात्र-छात्राएं अब ऑफलाइन परीक्षा फार्म भर सकेंगे। जिसमें छठवें सेमेस्टर ओल्ड कोर्स के बैकलॉग, पांचवे सेमेस्टर ओल्ड कोर्स के बैकलॉग, पांचवे सेमेस्टर एनआईटीटीआर के रेगुलर, सातवें सेमेस्टर पीटीडीसी ओल्ड कोर्स के रेगुलर व बैकलॉग, छठवें तथा आठवें सेमेस्टर के पीटीडीसी ओल्ड कोर्स के बैकलॉग तथा पांचवे सेमेस्टर के पीटीडीसी एनआईटीटीआर के रेगुलर छात्र छात्राएं ऑफलाइन परीक्षा फार्म भर सकेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रुंगटा पब्लिक स्कूल में ‘ग्रैंडपेरेंट्स डे’ की धूम: नन्हें...

भिलाई। संजय रुंगटा इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ 'ग्रैंडपेरेंट्स डे' का भव्य आयोजन किया गया।...

NIT में ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन; वर्चुअली जुड़े...

रायपुर: राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर एनआईटी (NIT) रायपुर में ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का...

IGKV PAT Counselling 2026: कृषि विश्वविद्यालय रायपुर की चेतावनी,...

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV), रायपुर के अंतर्गत बी.एससी. ऑनर्स कृषि प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पी.ए.टी. (PAT) काउंसलिंग 2026 की प्रक्रिया...

डिजिटल सुरक्षा की ओर बड़ा कदम: साइबर सेल भिलाई...

भिलाई। डिजिटल सुरक्षा को मजबूत बनाने और युवाओं में साइबर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से साइबर सेल भिलाई और संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स...