CGBSE टाइम टेबल जारी: वार्षिक परीक्षाओं की समय-सारिणी जारी… इस दिन से शुरू होंगे एग्जाम… 5वीं-8वीं की परीक्षाएं बोर्ड पैटर्न पर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्राथमिक और माध्यमिक स्तर की शिक्षा व्यवस्था में इस वर्ष एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। लोक शिक्षा संचालनालय ने कक्षा 5वीं और 8वीं की वार्षिक परीक्षाओं की समय-सारिणी जारी कर दी है, जिन्हें इस बार बोर्ड पैटर्न पर आयोजित किया जाएगा।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कक्षा 5वीं की वार्षिक परीक्षा 16 मार्च से और कक्षा 8वीं की परीक्षा 17 मार्च से शुरू होगी। दोनों ही कक्षाओं की परीक्षाएं सुबह 9 बजे प्रारंभ होंगी। यह व्यवस्था केवल राज्य के शासकीय, अशासकीय अनुदान प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त स्कूलों के लिए लागू होगी। सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड से संबद्ध स्कूलों के छात्र इन परीक्षाओं में शामिल नहीं होंगे।

कक्षा 5वीं की परीक्षा कुल 50 अंकों की होगी, जिसमें 40 अंक लिखित परीक्षा और 10 अंक प्रोजेक्ट कार्य के लिए निर्धारित किए गए हैं। परीक्षा की अवधि सुबह 9 बजे से 11 बजे तक होगी।

वहीं कक्षा 8वीं की परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी। इसमें 80 अंक लिखित परीक्षा और 20 अंक प्रोजेक्ट कार्य के होंगे। कक्षा 8वीं की परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...