CG – IAS ट्रांसफर & पोस्टिंग: इस जिले के कलेक्टर बदले गए, अवनीश शरण को RDA की जिम्मेदारी​​​​​​​, देखिये लिस्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासन में फेरबदल करते हुए तीन आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के तहत अलग-अलग विभागों और जिलों में अहम पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं।

2009 बैच की आईएएस अधिकारी किरण कौशल को स्कूल शिक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए हैं। उन्हें समग्र शिक्षा का आयुक्त बनाया गया है, साथ ही छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

इसी बैच के आईएएस अधिकारी अवनीश कुमार शरण को रायपुर विकास प्राधिकरण का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है। यह जिम्मेदारी उन्हें अतिरिक्त प्रभार के रूप में दी गई है।

वहीं 2017 बैच के आईएएस अधिकारी आकाश छिकारा को बस्तर जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। उनके नेतृत्व में जिले के प्रशासनिक कार्यों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिला नया कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रमेश सिन्हा के 4 सितंबर 2026 को सेवानिवृत्त होने के बाद अब हाई कोर्ट को नया...

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...