CG – IPS प्रमोशन: ADG से लेकर IG और DIG स्तर तक मिली पदोन्नति, जारी हुआ आदेश, लिस्ट में देखिए किन अफसरों का है नाम

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग छत्तीसगढ़ ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 16 अधिकारियों की पदोन्नति को लेकर महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। इस आदेश के बाद राज्य पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर प्रशासनिक बदलाव देखने को मिल रहे हैं। पदोन्नति से जुड़े सभी प्रस्तावों को भारत सरकार के गृह मंत्रालय भारत सरकार से मंजूरी मिलने के बाद अंतिम आदेश जारी किए गए हैं।

डॉ. आनंद छाबड़ा बने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक
राज्य कैडर के वरिष्ठ IPS अधिकारी डॉ. आनंद छाबड़ा (भापुसे–2001) को 25 वर्ष की सेवा पूर्ण करने के उपरांत अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG) के पद पर पदोन्नत किया गया है। इस संबंध में भारत सरकार के गृह मंत्रालय से 6 जनवरी 2026 को स्वीकृति प्राप्त हुई थी। डॉ. छाबड़ा लंबे समय से पुलिस प्रशासन में अहम जिम्मेदारियां निभाते आ रहे हैं और उनकी पदोन्नति को अनुभव का सम्मान माना जा रहा है।

दो IPS अधिकारियों को IG पद पर प्रमोशन
आवंटन वर्ष 2008 के दो IPS अधिकारियों को पुलिस महानिरीक्षक (IG) के पद पर पदोन्नत किया गया है। इनमें प्रशांत कुमार अग्रवाल और मिलना कुर्रे शामिल हैं।

आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि प्रशांत कुमार अग्रवाल को भविष्य में मिड करियर प्रशिक्षण के फेज-IV में अनिवार्य रूप से भाग लेना होगा। दोनों अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे।

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत अफसरों को प्रोफार्मा पदोन्नति
इसके अलावा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत 2008 बैच की IPS अधिकारी नीथू कमल को 1 जनवरी 2026 से पुलिस महानिरीक्षक वेतनमान में प्रोफार्मा पदोन्नति दी गई है। साथ ही केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर ही कार्यरत दावुलुरी श्रवण को भी समान तिथि से IG वेतनमान में प्रोफार्मा पदोन्नति प्रदान की गई है।

आठ अफसर बने उप पुलिस महानिरीक्षक
आवंटन वर्ष 2012 के आठ IPS अधिकारियों को उप पुलिस महानिरीक्षक (DIG) के पद पर पदोन्नत किया गया है। इनमें विवेक शुक्ला, रजनेश सिंह, शशि मोहन सिंह, राजेश कुकरेजा, श्वेता राजमणी, राजेश कुमार अग्रवाल, विजय अग्रवाल और रामकृष्ण साहू शामिल हैं। इन पदोन्नतियों के लिए गृह मंत्रालय द्वारा 6 जनवरी और 9 जनवरी 2026 को स्वीकृति प्रदान की गई थी।

2013 बैच: चार अधिकारियों को चयन श्रेणी
आवंटन वर्ष 2013 के चार IPS अधिकारियों को चयन श्रेणी में पदोन्नत किया गया है। इनमें डॉ. अभिषेक पल्लव, मोहित गर्ग, भोजराम पटेल और यशपाल सिंह शामिल हैं। इसके साथ ही केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत जितेंद्र शुक्ला (भापुसे–2013) को भी चयन श्रेणी में प्रोफार्मा पदोन्नति दी गई है।

पुलिस प्रशासन में बढ़ेगा अनुभव का लाभ
इन पदोन्नतियों को छत्तीसगढ़ पुलिस के प्रशासनिक ढांचे को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों के अनुभव का लाभ अब राज्य की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और आंतरिक सुरक्षा से जुड़े फैसलों में अधिक प्रभावी ढंग से देखने को मिलेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सड़क हादसे के बाद बेकाबू भीड़ का डायल-112 टीम...

अंबिकापुर। सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने डायल-112 की टीम पर हमला कर दिया। भीड़ ने मौके पर पहुंचे...

ब्लाइंड मर्डर का खुलासा : लिव-इन पार्टनर ने की...

रायगढ़। रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में अधेड़ महिला का जला हुआ शव मिलने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया...

CG Crime : मासूम बालक के साथ दुष्कर्म का...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 3 वर्षीय मासूम बालक के साथ अमानवीय कृत्य...

छत्तीसगढ़ में ISI का संदिग्ध गिरफ्तार: NTPC और प्लांट...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस ने किराएदार सत्यापन अभियान के दौरान पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से कथित संबंध रखने वाले एक संदिग्ध...