दुर्ग में अंधविश्वास के नाम पर लाखों की ठगी, दो आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, फरार मुख्य सरगना की तलाश में जुटी पुलिस

दुर्ग। अंधविश्वास के नाम पर करीब 13 लाख रुपए की ठगी करने वाले दो ठगों को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 8 लाख रुपए सहित चार नाग मोबाईल बरामद किया है। वहीं पांच लाख कीमत के सोने के कंगन लेकर भागने वाले एक अन्य आरोपी की पुलिस पातासाजी कर रही है। पूरा मामला छावनी थाना क्षेत्र का है।

दुर्ग के सिंधी कालोनी के रहने वाले प्रार्थी संजय अठवानी ने 21 जनवरी को छावनी थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि 15 दिन पहले उसकी दुकान पर दो लोग साइकिल देखने के बहाने पहुंचे हुऐ थे। सामान्य बातचीत में उन्होंने अपना नाम राजू बताते हुए उसका मोबाईल नंबर ले लिया। इस बीच बातचीत के दौरान उन्हें जानकारी हुई की उसकी मां की तबीयत खराब रहती है। जिस पर ने राजू ने दावा किया कि वह पूजा पाठ और देवी साधना के माध्यम से उसकी मां को बिल्कुल ठीक कर देगा। लेकिन इसके लिए उसे खर्चा करना पड़ेगा। चढ़ावे के रूप में एक नारियल और 1100 रुपए 16 जनवरी को राजू को उसने दिए थे।

आरोपियों ने कहा की विधिवत पूजा कराई जाएगी तो उनकी मां पूरी तरह स्वस्थ हो जाएगी। इसके लिए मां के पहने हुए सोने के कंगन और चार लाख रुपए घर के मंदिर में रखने की बात कही गई फिर कुछ देर बाद उसे कंगन और 8 लाख की रकम को लेकर पावर हाउस रेलवे स्टेशन के पास बुलाया गया। आरोपियों ने कंगन और 8 लाख रुपए उन्हें सौंपकर घर चले जाने को कहा। साथ ही यह भी कहा की वे शाम को घर आकर पूजा करा जाएंगे, लेकिन शाम को जब उसे फोन किया गया तब मोबाईल बंद आने पर संदेह हुआ कि वह ठगी का शिकार हो ग

छावनी थाना में अपराध दर्ज कर पुलिस की टीम रेल्वे स्टेशन के आसपास लगे CCTV फुटेज को खंगाला तब एक महिला सहित तीन लोग ऑटो रिक्शा में बैठकर रायपुर की ओर रवाना होते दिखाई दिए। इसी निशानदेही पर पुलिस टीम पीछा करते हुये रायपुर के सरोना के एक मकान में दबिश दी। तब चित्रकूट यूपी के बाबूलाल और एक बुजुर्ग महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया । उनके पास से ठगी के नगद 8 लाख रुपए नगद बरामद किया गया है। मामले का मुख्य आरोपी शंकर पांच लाख रुपए कीमत के सोने के कंगन लेकर फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन :...

दुर्ग। इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) की ओर से बीआईटी कॉलेज दुर्ग में आयोजित 11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन...

दुर्ग में सिद्धितप महामहोत्सव का भव्य समापन : 7,500...

दुर्ग। श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर ट्रस्ट एवं शासन स्पर्श वर्षावास समिति, दुर्ग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय सिद्धितप पारणा महामहोत्सव का मंगलवार...

बीजापुर में माओवादी डंप का भंडाफोड़ : SLR-INSAS समेत...

बीजापुर। जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा बलों को सर्चिंग और डिमाइनिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। बेदरे थाना क्षेत्र के...

कांग्रेस के 307 ब्लॉक अध्यक्षों को प्रशिक्षण : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की ओर से प्रदेशभर के ब्लॉक अध्यक्षों के लिए चलाए गए संभागवार प्रशिक्षण अभियान का मंगलवार को समापन हो गया। अभियान...