Durg News: महिला कांग्रेस कार्यकर्ता ने की आत्मदाह की कोशिश, हालत गंभीर, रायपुर में चल रहा इलाज

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग ज़िले में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता ने खुद पर मिट्टी तेल उड़ेलकर आत्मदाह की कोशिश की. महिला को गंभीर हालत में पहले जिला अस्पताल दाखिल कराया गया. प्राथमिक उपचार के बाद उसे रायपुर रेफर कर दिया गया है.

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता का नाम शबाना निशा उर्फ रानी (37) है. जो दुर्ग के पचरीपारा में किराए के मकान में रहती थी. पीड़िता के मामा लियाकत अली ने बताया कि शबाना चाहती थी कि वह जिस मकान में रह रही है, उसे जमीन मालिक बेच दे, ताकि वह वहीं रह सके, लेकिन कोर्ट के आदेश पर घर खाली कराने पहुंची पुलिस और कोर्ट स्टाफ के सामने खुद पर मिट्टी तेल डालकर आग लगा ली. इस घटना में वह 95 फीसदी झुलस गई. पीड़िता को रायपुर के डीकेएस अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

पार्षद का चुनाव लड़ चुकी है शबाना निशा
शबाना निशा का राजनीतिक जीवन भी रहा है. वह पिछले दुर्ग नगर निगम चुनाव में वार्ड क्रमांक 28 पचरीपारा से कांग्रेस के टिकट पर पार्षद पद का चुनाव लड़ चुकी है. आग लगते ही शबाना धधकती हुई घर से बाहर निकली, जिसे देखकर पुलिस और कोर्ट स्टाफ पीछे हट गया. आसपास मौजूद लोगों ने चादर की मदद से किसी तरह आग बुझाई, लेकिन तब तक वह करीब 95 प्रतिशत तक झुलस चुकी थी. उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया.

40 से 45 सालों से किराए के मकान में रह रही थी
पीड़िता के मामा लियाकत अली ने बताया कि वह पिछले 40 से 45 सालों से मकान में किराए पर रह रही थी. 4-5 महीनों से घर खाली करने के लिए उस पर दबाव बनाया जा रहा था. टीम आई थी. इस दौरान उसने खुद को आग लगा ली. जिसे देख टीम मौके से भाग निकली.

एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि महिला के आत्मदाह के प्रयास की सूचना मिली थी. महिला को गंभीर हालत में रायपुर रेफर किया गया है. फिलहाल स्थिति स्थिर बताई जा रही है. रायपुर पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है. स्थिति में सुधार होने पर मृत्युकालिक कथन लिया जाएगा.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई में मतदाता सूची को लेकर सियासी घमासान :...

भिलाई। नगरीय निकाय चुनाव की मतदाता सूची में नए मतदाताओं के नाम नहीं जुड़ने को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई ने भाजपा पर गंभीर...

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में बड़ी कार्रवाई, आरोपी विकास अग्रवाल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में जांच एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। घोटाले के आरोपी और शराब सिंडिकेट के फाइनेंस मैनेजर...

छत्तीसगढ़ की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 1.90 करोड़ मतदाता...

रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027) के तहत 12 नवंबर 2026...

विवादों में घिरा फिल्म ‘रामायण: भाग एक’, अधिवक्ता ने...

रायपुर। फिल्म ‘रामायण: भाग एक’ रिलीज होते ही विवादों में घिर गई है। फिल्म में रामायण के मूल धर्मग्रंथ और धार्मिक पात्रों के चित्रण...