रोलिंग पेपर, गोगो स्मोकिंग कोन समेत नशे की सामग्री पर बैन, कमिश्नर ने जारी किया आदेश

रायपुर। राजधाना रायपुर में पुलिस कमिश्नरी सिस्टम लागू होने के 7वें दिन पुलिस कमिश्नर ने नशे के खिलाफ सख्त आदेश जारी कर दिया. गुरुवार को कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने गोगो स्मोकिंग कोन (गोगो पेपर), रोलिंग पेपर और परफेक्ट रोल पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया.

रायपुर में रोलिंग पेपर, गोगो स्मोकिंग कोन समेत इन चीजों पर बैन
इन सभी का इस्तेमाल सूखे नशे जैसे- चरस और गांजा के सेवन में होता है. रायपुर शहर में कुछ सालों से इनका इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है, क्योंकि यह आसानी से पान दुकानों, किराना दुकानों और चाय ठेलों में उपलब्ध है. यह नशा करने का आसान तरीका भी है.

पुलिस अधिकारी यह मान रहे हैं कि शहर में बढ़ते अपराध की एक सबसे बड़ी वजह सूखा नशा है. इसलिए कमिश्नर का सबसे पहला फोकस नशे पर अंकुश लगाना है. राज्य शासन ने 23 जनवरी को रायपुर में पुलिस कमिश्नर की नियुक्ति की है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...