CG Crime : जन्मदिन पर भांजे ने की प्रेमिका मामी की हत्या, आरोपी फरार

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से सामने आई एक दिल दहला देने वाली घटना ने रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर दिया है, जहां एक युवक ने अपने ही प्रेमिका मामी की बेरहमी से हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, करीब 9 साल पहले पिंकी सोलंकी की शादी भैसामुंडा निवासी शिवदास से हुई थी। कुछ वर्षों तक दांपत्य जीवन सामान्य रहा। रोजगार की तलाश में शिवदास अपनी पत्नी पिंकी को लेकर अंबिकापुर आ गया। इसी दौरान पिंकी ने एक बेटी को जन्म दिया और परिवार खुशी-खुशी जीवन यापन कर रहा था। इसी बीच शिवदास का भांजा हेमंत भी काम की तलाश में अंबिकापुर आया और पिंकी व शिवदास के साथ रहने लगा।

शिवदास की अनुपस्थिति में पिंकी और हेमंत के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी। धीरे-धीरे दोनों के बीच अवैध संबंध स्थापित हो गए और पिंकी अपने पति से अलग होकर हेमंत के साथ रहने लगी। इस रिश्ते से पिंकी ने एक बच्चे को भी जन्म दिया। बताया जा रहा है कि हाल के दिनों में पिंकी की सोशल मीडिया गतिविधियां हेमंत को खटकने लगी थी। कई बार मना करने के बावजूद जब पिंकी नहीं मानी तो आरोपी हेमंत ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली।

पुलिस के अनुसार, 29 जनवरी को आरोपी के जन्मदिन के दिन उसने अपने मंसूबों को अंजाम दिया। हेमंत पिंकी को पहले एक होटल ले गया, जहां दोनों ने शराब पी। इसके बाद वह उसे पिलखा पहाड़ स्थित पिकनिक स्पॉट मोरभंज ले गया। वहां जंगल के भीतर ले जाकर आरोपी ने अपने पास रखे चाकू से पिंकी पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल जयनगर पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस सनसनीखेज वारदात ने न केवल रिश्तों को शर्मसार किया है, बल्कि कई परिवारों को भी गहरे सदमे में डाल दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बीजापुर में माओवादी डंप का भंडाफोड़ : SLR-INSAS समेत...

बीजापुर। जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा बलों को सर्चिंग और डिमाइनिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। बेदरे थाना क्षेत्र के...

कांग्रेस के 307 ब्लॉक अध्यक्षों को प्रशिक्षण : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की ओर से प्रदेशभर के ब्लॉक अध्यक्षों के लिए चलाए गए संभागवार प्रशिक्षण अभियान का मंगलवार को समापन हो गया। अभियान...

पुराने वीडियो पर MLA अजय चंद्राकर का एक्शन :...

धमतरी। भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर से जुड़े पुराने वीडियो को स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त 2026 का बताकर सोशल मीडिया पर...

महादेव सट्टा ऐप से जुड़े सौरभ चंद्राकर का भांजा...

दुर्ग। भिलाई नगर पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर योगेश सूर्यवंशी पर हुए जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया...