दुर्ग में अधिवक्ता के घर चोरी, चोरों ने आलमारी से पार किए लाखों के गहने

दुर्ग। पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में अधिवक्ता के घर की अलमारी में रखे 15 लाख के सोने चांदी, डायमंड के जेवरात की चोरी का मामला सामने आया है। थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार राहुल जैन की पत्नी शादी में जयपुर जाने के लिए अपनी आलमारी को खोला तो देखा कि उनके लॉकर से सारे डायमंड और सोने के गहने गायब थे। प्रार्थी राहुल जैन निवासी पदमनाभपुर की शिकायत पर पदमनाभपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305, 331(4) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।

पुलिस ने बताया कि प्रार्थी अधिवक्ता के पद पर कार्यरत है। 29 जनवरी को उसकी पत्नी भावना जैन शादी में जयपुर जाने के लिए अपनी आलमारी को खोली तो देखी उसमें रखी एक सोने की चेन, डायमंड की दो अंगूठी, एक टूटा हुआ सिंगल नग डायमंड के गले की लड़ी, दो नग डायमंड के कंगन, एक सोने का कान का जोड़ा, एक डायमंड के कान का टॉप,एक डायमंड की अंगूठी, दो डायमंड के कान के एयरिंग ,सोने का ब्रेसलेट सहित साड़ियों की अज्ञात आरोपी ने चोरी कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई स्टील प्लांट में बड़ा हादसा : पुशर कार...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र में मंगलवार को कार्य के दौरान हुए हादसे में एक ठेका श्रमिक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 47...

कांकेर में युवा कांग्रेस चुनाव के बीच बवाल :...

कांकेर। युवा कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच कांकेर में विवाद सामने आया है। दुर्गूकोंदल के रेस्ट हाउस में भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मंडावी और...

हाईकोर्ट का अहम फैसला : ST कर्मचारी को भी...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पदोन्नति से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण आदेश देते हुए कहा है कि अनुसूचित जनजाति वर्ग का कर्मचारी भी वरिष्ठता...

फर्जी गैंगरेप केस का पर्दाफाश, 30 हजार के लालच...

बिलासपुर। जिले से फर्जी गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सकरी थाने में नाबालिग से गैंगरेप की झूठी शिकायत दर्ज कराकर चार युवकों...