केंद्रीय बजट 2026-27: विकसित भारत की यात्रा को गति देने वाला बजट, हर जिले में बनेंगे गर्ल्स हॉस्टल: सरोज पांडेय

रायपुर/नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय ने केंद्रीय बजट 2026-27 का स्वागत करते हुए इसे ‘अपार अवसरों का राजमार्ग’ बताया है। संसद में निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि यह बजट न केवल देश की वर्तमान जरूरतों को पूरा करता है, बल्कि भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के संकल्प को भी सिद्ध करता है।

भविष्य की तकनीक और बुनियादी ढांचे पर जोर
सरोज पांडेय ने कहा कि बजट में सनराइज सेक्टर, रेयर अर्थ कॉरिडोर और क्रिटिकल मिनिरल्स पर जो बल दिया गया है, वह भविष्य की वैश्विक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए लिया गया एक क्रांतिकारी निर्णय है। उन्होंने कहा, “हाई स्पीड रेल कॉरिडोर और टियर-2 व टियर-3 शहरों के विकास जैसे कदम विकसित भारत की यात्रा को नई रफ्तार देंगे। भारत जिस रिफॉर्म्स की राह पर सवार है, यह बजट उसे और मजबूती प्रदान करेगा।”

नारी शक्ति के लिए ‘हर घर लक्ष्मी’ की पहल
महिला सशक्तिकरण पर चर्चा करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने बताया कि देश के हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल बनाए जाने का निर्णय ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि 10 करोड़ से अधिक महिलाएं जो सेल्फ हेल्प ग्रुप (SHG) से जुड़ी हैं, उन्हें संगठित बाजार से जोड़ने का प्रावधान बजट में किया गया है। सरकार की कोशिश है कि समावेशी विकास के माध्यम से ‘हर घर लक्ष्मी’ पहुंचे।

युवाओं और रोजगार के लिए खास प्रावधान
सरोज पांडेय ने इस बजट को ‘युवा शक्ति’ का बजट करार दिया। उन्होंने कहा “ऑरेंज इकोनॉमी, पर्यटन और खेलो इंडिया मिशन के जरिए युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खुलेंगे। इसके साथ ही भारत को दुनिया का ‘डेटा सेंटर हब’ बनाने के लिए टैक्स में दी गई छूट एम्प्लॉयमेंट जनरेशन को बढ़ावा देगी।”

छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगी नई धार
उन्होंने 500 जलाशयों के इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट और FPO (कृषक उत्पादक संगठन) के नेटवर्क को विस्तार देने की सराहना की। सरोज पांडेय के अनुसार, इन कदमों से छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों के अंतर्देशीय (Inland) क्षेत्रों को सीधा लाभ मिलेगा और मछुआरों व छोटे उत्पादकों की आय में वृद्धि होगी। अंत में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताते हुए कहा कि यह बजट छत्तीसगढ़ को विकास की मुख्यधारा में और मजबूती से जोड़ेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भारतमाला घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई : EOW ने...

धमतरी। भारतमाला परियोजना घोटाला मामले में मंगलवार सुबह आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने धमतरी शहर के आमापारा स्थित ठेकेदार दीपेश गांधी के निवास पर दबिश दी।...

सेलुद के पूर्व उप सरपंच ने फांसी लगाकर की...

दुर्ग। जिले के उतई थाना क्षेत्र अंतर्गत सेलुद गांव के पूर्व उप सरपंच तारेंद्र बंछोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे गांव में शोक...

CG News : भाई को बंधक बनाकर युवती से...

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है...

CG News : सभी टाइगर रिजर्व और अभ्यारण्य तीन...

रायपुर। मानसून के आगमन और वन्यजीवों के प्रजनन काल को देखते हुए हर साल की तरह इस वर्ष भी देश के अधिकांश टाइगर रिजर्व,...