CG News : सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत, 6 की हालत गंभीर

जगदलपुर। बारसूर–चित्रकोट मार्ग पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह हादसा मारडुम थाना क्षेत्र के मेंद्री घूमर मोड़ के पास हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहंडीगुड़ा पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज जगदलपुर रेफर किया गया है।

हादसे में मृतकों की पहचान राम रतन ठाकुर (20 वर्ष), रूपेंद्र नेताम (25 वर्ष) और खिलेश्वर नेताम (18 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार तीनों मृतक गरियाबंद जिले के निवासी थे। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चौक पर जन्मदिन मनाना पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष समेत...

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। अमरकंटक चौक पर देर रात जन्मदिन समारोह के दौरान भीड़ जुटाने और सार्वजनिक मार्ग पर आवागमन बाधित होने के मामले में गौरेला पुलिस...

कक्षा 6वीं के हिंदी पेपर में बड़ी लापरवाही, 3...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। कक्षा 6वीं की तिमाही परीक्षा के हिंदी के प्रश्नपत्र में...

लालमैदान में सजेगा मां जगदंबा का भव्य दरबार :...

भिलाई। पावर हाउस स्थित लालमैदान में आयोजित होने वाले शारदीय नवरात्र उत्सव 2026 की तैयारियों के बीच लालमैदान दुर्गोत्सव समिति ने धार्मिक परंपरा के...

SBI कियोस्क में 10 साल तक खाताधारकों के पैसों...

धमतरी। जिले के भखारा थाना क्षेत्र में बैंक खाताधारकों से कथित धोखाधड़ी और करोड़ों रुपये के गबन का मामला सामने आया है। पुलिस ने...