तीन मजदूरों की मौत मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, राइस मिल संचालक के खिलाफ FIR दर्ज

सूरजपुर। औद्योगिक क्षेत्र नैनपुर स्थित मित्तल कोल्ड स्टोरेज एंड एग्रो प्रोडक्ट के राइस मिल में हुए दर्दनाक हादसे में तीन मजदूरों की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली पुलिस ने राइस मिल संचालक संदीप अग्रवाल के खिलाफ बीएनएस की धारा 106 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

दरअसल, 13 दिसंबर को राइस मिल में बोरी में चावल भरने का काम चल रहा था। इसी दौरान मिल परिसर में बनी कमजोर और जर्जर पार्टीशन दीवार अचानक ढह गई, जिसके मलबे में दबकर वेद सिंह, भोजसाय और चुनगढ़ी गांव निवासी विपुल राजवाड़े की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल भी हुआ था। घटना की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर एस. जयवर्धन और एसएसपी प्रशांत ठाकुर स्वयं मौके पर पहुंचे थे और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद प्रशासन और पुलिस द्वारा मामले की विस्तृत जांच की गई।

जांच में यह तथ्य सामने आया कि कोल्ड स्टोरेज प्रबंधन ने मजदूरों को किसी भी प्रकार के सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए थे। साथ ही मजदूरों से जर्जर दीवार के पास जान जोखिम में डालकर काम कराया जा रहा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ।

जांच रिपोर्ट के आधार पर अब कोतवाली पुलिस ने मिल संचालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि लापरवाही पाए जाने पर अन्य जिम्मेदारों पर भी कार्रवाई हो सकती है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, युवती की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिरहसौद थाना क्षेत्र में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सेडीखेड़ी इलाके में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर...

बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बाल श्रम के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार देर शाम...

नौकरी लगाने के नाम पर 30 लाख की ठगी,...

कोंडागांव/फरसगांव। पुलिस विभाग में बस्तर फाइटर और जिला बल में आरक्षक के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये...

1.21 करोड़ की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल...

रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड अंतर्गत कोड़ातराई में पीएम...