CG में 3 हादसे, 5 की मौत : राजनांदगांव में मामा-भांजे सहित 3 की गई जान, जांजगीर और सूरजपुर में दो की मौत

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 3 अलग-अलग हादसों में 5 लोगों की जान चली गई। राजनांदगांव में शनिवार (7 फरवरी) शाम बाइक सवार ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराए। हादसे में मामा-भांजे सहित 3 की मौत हो गई, जबकि 2 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी मड़ई मेला देख कर लौट रहे थे। दूसरा मामला जांजगीर चांपा जिले का है, जहां 3 ट्रेलर की टक्कर के बाद गाड़ी में आग लग गई। एक ट्रेलर ड्राइवर जिंदा जल गया, जबकि 1 घायल है। वहीं, तीसरी घटना सूरजपुर जिले की है जहां शनिवार रात तेज रफ्तार पिकअप ने दो बाइकों को टक्कर मार दी, जिसमें एक बाइक सवार ने मौके पर दम तोड़ दिया।

पहली घटना राजनांदगांव के सोमनी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, दुर्ग के ग्राम धनीद का रहने वाला सूरज यादव (24) अपनी बहन घर ग्राम जराही आया था। शनिवार शाम करीब करीब 4 बजे भांजों के साथ ग्राम थनौद से मड़ई मेला देखने के बाद जराही जा रहे थे। इस दौरान धनांश इंजीनियरिंग स्टील कंपनी के सामने ट्रक ड्राइवर अचानक गाड़ी मोड़ने लगा। ऐसे में पीछे चल रही बाइक बेकाबू हो गई और टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार की थी कि सूरज यादव और 2 भांजे की मौके पर ही मौत हो गई।

दूसरी घटना जांजगीर-चांपा के अकलतरा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, अकलतरा-बलौदा मेन रोड पर कोटगढ़ के पास आज सुबह करीब 5 बजे तीन ट्रेलरों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद एक ट्रेलर में आग लग गई। आग की चपेट में आने से ट्रेलर चालक की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। जबकि एक अन्य ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।

तीसरा घटना सूरजपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र की है। दरअसल, बैकुंठपुर रोड पर सूतिया नाला के पास हाईवे पर शनिवार रात तेज रफ्तार पिकअप ने दो बाइकों को टक्कर मार दी, जिसमें एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार, दो बाइक सवार व्यक्ति सूरजपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान धान से लदे एक पिकअप के चालक ने उनकी बाइकों में जोरदार टक्कर मार दी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

ग्रेटर नोएडा बस हादसा : CM साय ने जताया...

रायपुर। ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में आग लगने से हुई जनहानि पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा दुख व्यक्त...

बस्तर में बारिश का कहर : आज से सभी...

बस्तर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय गहरे अवदाब के असर से छत्तीसगढ़ में मानसूनी गतिविधियां तेज हो गई हैं। खासकर दक्षिण छत्तीसगढ़ के बस्तर...

महासमुंद में गांजा तस्करी का भंडाफोड़ : इनोवा से...

पिथौरा। महासमुंद जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने बड़ी कार्रवाई की...

जंगल में अतिक्रमण जांच के दौरान बवाल : वन...

गरियाबंद। जिले के करका क्षेत्र के जंगल में अतिक्रमण और पेड़ों की कटाई की जांच करने पहुंची वन विभाग की टीम को ग्रामीणों के...