देवेंद्र के जन्मदिन पर नेक पहल: कोरोना ने शारदापारा के जिन बच्चों से छिना माता-पिता का साया, उन्हें आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में दाखिला कराने विधायक देवेंद्र ने किया वादा

भिलाई। आज विधायक देवेंद्र यादव ने जन्मदिन है। उनके समर्थक सुबह से शाम तक उत्सव की तरह इसे मना रहे हैं। कइयों ने उनके जन्मदिन पर नेक पहल भी की। इनमें से एक वार्ड-35 शारदापारा के पार्षद इंजीनियर सलमान है। जिनके साथ वार्ड के उन बच्चों ने विधायक देवेंद्र को जन्मदिन पर बधाई दी जिनके माता या पिता कोरोनाकाल में दुनिया छोड़ गए।

इन बच्चों के चेहरे पर शिक्षा को लेकर एक उम्मीद थी, जिसे विधायक देवेंद्र ने समझा और बच्चों को कॉपी, किताब, पेन और बैग्स का वितरण कर एक वादा कर दिया। विधायक देवेंद्र ने जन्मदिन की शुभकामनाएं देने आए उन बच्चों से एक वादा किया है।

बच्चों से कहा है कि वे उनकी शिक्षा के लिए इंतजाम करेंगे। भूपेश सरकार की आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल योजना के तहत बच्चों को लाभ दिलाया जाएगा। इस वक्त इंजीनियर सलमान भी मौजूद थे। सलमान ने सभी बच्चों का परिचय कराया और उनके साथ आए वार्डवासियों से मुलाकात कराई।

इंजीनियर सलमान ने शिक्षा को लेकर निकाय चुनाव में वादा किया था कि वे लगातार शिक्षा, स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओं के लिए काम करेंगे। इंजीनियर सलमान के इस काम को विधायक देवेंद्र ने सराहा भी और आगे भी इस तरह काम करने के लिए पीठ थपथपाई। विधायक देवेंद्र ने कहा है कि इन बच्चों की शिक्षा के लिए जो भी मदद करनी होगी, वो करेंगे और आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में दाखिला के लिए वे स्वयं प्रयास करेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई निगम में ‘अंधेरगर्दी’: ₹1.5 करोड़ की देनदारी के...

भिलाई: नगर निगम भिलाई में सफाई ठेकेदार मेसर्स पीवी रमन पर मेहरबानी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसने अब राजनीतिक तूल पकड़...

सुशासन तिहार 2026: दुर्ग में जन समस्याओं का मौके...

दुर्ग, 04 मई: नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा राज्य शासन के निर्देशानुसार आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए 'सुशासन तिहार-2026' अभियान...

भिलाई में अवैध प्लाटिंग पर चला निगम का बुलडोजर:...

भिलाई। शहर को कब्जा मुक्त और सुव्यवस्थित बनाने के लिए नगर पालिक निगम भिलाई ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार...

बदली सफाई की परिभाषा: 1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ सहित...

रायपुर/नई दिल्ली: देश में स्वच्छता और कचरा प्रबंधन को लेकर सरकार अब 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाने जा रही है। 1 अप्रैल 2026 से...