भिलाई में रामनवमी की तैयारी शुरू: पूर्व मंत्री पांडेय ने ली श्रीराम जन्मोत्सव समिति की बैठक…इस बार भव्य होगा राम नवमी पर भव्य आयोजन, लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय

भिलाई। श्रीराम जन्मोत्सव समिति जिला भिलाई की बैठक आज रविवार को सेक्टर- 9 बंगले में आहूत की गई। जिसमें प्रमुख रूप से समिति के संरक्षक प्रेमप्रकाश पाण्डेय, प्रदेश अध्यक्ष रमेश माने, प्रदेश महामंत्री बुद्धन ठाकुर, कोर ग्रुप के सदस्य तेजबहादुर सिंह, एन्जन लाल चन्द्राकर, के.के.तिवारी, योगेन्द्र पाण्डेय, रविन्द्र भगत, मुख्य शाखा के जिला अध्यक्ष सेवक राम साहू, युवा शाखा के अध्यक्ष मनीष पाण्डेय की उपस्थिति थे।

इस बैठक में निर्णय लिया गया है कि पिछले 2 वर्षो से इस वैश्विक महामारी कोरोना के कारण श्रीराम नवमी का कार्यक्रम नहीं किया गया था परन्तु इस वर्ष समिति के समस्त पदाधिकारियों द्वारा निर्णय लिया गया है कि इस वर्ष 10 अप्रैल दिन रविवार को होने वाले राम नवमी का कार्यक्रम भव्य रूप से किया जायेगा।

बैठक में आयोजन को व्यापक रूप देने के लिए प्रखण्ड स्तर से मन्दिर समिति तक की बैठक का आयोजन करने हेतु सभी दस प्रखण्डो के अध्यक्ष एवं महामंत्रीयों का बैठक कर सामाजिक एवं धार्मिक संगठन को राम नवमी की विशाल भव्य यात्रा में आमंत्रण कर जोड़ने को निर्देशित किया गया तथा जिसमें बैठकों की तारीख एवं दिन निश्चित किया गया।

जिसमें 22 फरवरी को पूर्व प्रखण्ड, 25 फरवरी को पश्चिम, वैशालीनगर एवं केम्प प्रखण्ड, 26 फरवरी को रिसाली प्रखण्ड, 27 फरवरी को कुम्हारी, भिलाई तीन चरोदा, खुर्सीपार एवं सुपेला में बैठक का आयोजन किया जाएगा।

इस बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित बसंत प्रधान, मदन सेन, जोगिन्दर शर्मा, दीपक मिश्रा, विनोद सिंह, रविन्द्र सिंह चौहान, जयशंकर चौधरी, के.एल. श्रीवास्तव, गुरूनाम सिंह, रवि प्रकाश पाण्डेय, गणेश साहू, कामिल राबर्ट, अशोक यादव, राजकुमार साव, गुलाब सिंह परमार, मेवालाल यादव, निखलेश शुक्ला, पियूष मिश्रा, शिव बघेल, संतोष मौर्या, उमेश तिवारी, पिंकू तिवारी, रविन्द्र राउल, तिलक राज यादव, दिनेश यादव, राम प्रकाश गुप्ता, शिव प्रकाष (शिबू), प्रदीप चौधरी, रिंकू साहू, जोनाथन जोना, गजेन्द्र यादव आदि सैकडो की संख्या में राम भक्त उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: दीपक बैज की सहमति...

रायपुर, 5 जून 2026। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूत और धारदार बनाने के उद्देश्य से अपने संचार विभाग में...

छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का निधन,...

छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और सामाजिक गलियारों से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का सोमवार...

BJP युवा नेता मनीष पाण्डेय का MLA देवेंद्र यादव...

भिलाई नगर। भाजपा युवा नेता मनीष पाण्डेय ने कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल...

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का बड़ा फैसला: विधायक संगीता सिन्हा बनीं...

रायपुर: छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन में लंबे समय से चल रहा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। पार्टी आलाकमान ने प्रदेश महिला कांग्रेस के नेतृत्व...