आर्थिक तंगी ने ले ली युवक की जान: घर में फांसी लगाकर खुदकुशी की…पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ा था युवक, पुलिस कर रही जांच

भिलाई। आज एक बार फिर आर्थिक तंगी से परेशान होकर एक युवक ने जान दे दी। मृतक का नाम नौशाद खान है। वैशालीनगर थाना क्षेत्र के अर्जुन नगर का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि, घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

पंचनामा कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है। मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच में लिया है। वैशाली नगर पुलिस ने बताया कि अर्जुन नगर कैम्प 1 निवासी नौशाद खान 21 वर्ष ने अपने घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना के समय परिवार के लोग सभी अपने-अपने कामों में व्यस्त थे।

बीते 8 वर्षों से नौशाद अपने परिवार का पालन पोषण किया करता था। घर पांच भाई बहनों में मृतक सबसे बड़ा था। पुलिस ने बताया कि नौशाद 12 वीं तक पढ़ा है। आत्महत्या जैसे घातक कदम उठाने के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

नौशाद के चले जाने से पूरी जिम्मेदारी अब उनकी मां पर ही आ गई। फिलहाल पुलिस घटना को लेकर जांच में जुटी हुई है। वैशाली नगर टीआई वीरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि आर्थिक तंगी से परेशान होकर युवक ने आत्महत्या किया है। जिसकी जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में सनसनी: महिला थाना के पास मिला युवक...

रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला थाने के पास सड़क किनारे एक युवक...

दुर्ग में महिला की हत्या, जबरन संबंध बनाने का...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक मजदूर महिला की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलगांव थाना क्षेत्र में हुई इस...

पिता ने की बेटे की हत्या, शराबखोरी और रोजाना...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र के कुशमुली गांव में रिश्तों को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक पिता...

सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...

रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...