IIT भिलाई कैंपस में हादसा: एक की मौत…ठेकेदार और सुपरवाइजर के खिलाफ FIR

भिलाई। कुटेलभाठा में बन रहे IIT भिलाई कैंपस में हादसा हो गया। इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने मामले की जांच की। मामले में पुलिस ने ठेकेदार और सुपरवाइजर के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है। दोनों के खिलाफ लापरवाही परिलक्षित हुई।

जेवरा-सिरसा पुलिस ने मामले में बताया है कि, ठेकेदार और सुपरवाइजर के खिलाफ धारा 288,304 ए,34 के तहत मामला पंजीबद्ध हुआ है। जेवरा-सिरसा पुलिस ने बताया कि हाईटेक अस्पताल सिक्योरिटी सुपरवाइजर कमल कुमार सिंह ने इसकी शिकायत दर्ज कराई थी कि 17 फरवरी को आईआईटी भवन बायज हास्टल निर्माण कार्य का ठेका काम ठेकेदार अबू कलाम शेख के द्वारा अकुशल मजदूर अबुल हुसैन 26 वर्ष निवासी सलमाडा पार्ट 6 थाना फकीर गंज जिला धुब्री (असम) को कार्य के लिए लाया गया था।

आईआईटी के भवन निर्माण के लिए सुपरवाइजर यूनुस अली ने 3 फरवरी को अबुल हुसैन को लड़कों के लिए बन रहे होस्टल निर्माण में काम पर लगा दिया। काम करते समय अबुल हुसैन लोहे का सेंट्रिंग उसके गर्दन के पीछे हिस्से में गिरने से गंभीर चोटें आई।

जिसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन अबुल की मौत हो गई। खबर लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर मर्ग कायम किया। जांच में पुलिस ने हामिजुद्दीन, जमाल मे आलजा 26 वर्ष, सुरुत जमाल, बसीर अहमद, बसीरउद्दीन, L T कंपनी आईआईटी निर्माण कार्य कराने का इंचार्ज सुप्रीत शेषु हेजमाड़ी का कथन दर्ज किया।

सुरक्षा पर उठ रहे सवाल…
पुलिस ने जांच की। पता चला कि, आईआईटी भवन बायज हास्टल निर्माण कार्य का ठेका लिए ठेकेदार व सुपरवाइजर ने कर्मियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया है। किसी भी प्रकार का हेलमेट, जूता भी उपलब्ध नहीं कराया गया है। मृतक अबुल हुसैन कार्य के दौरान लोहे का सेंटरिंग उसके गर्दन के पीछे भाग में गिरने से मौत हुई।

फोटो- IIT भिलाई के निर्माणाधीन कैंपस की फाइल

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पत्नी से अवैध संबंध का शक, पति ने पड़ोसी...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। प्रतापपुर...

दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को प्रताड़ित...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी में नवविवाहिता की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मर्ग जांच के बाद पुलिस ने उसके पति...

दुर्ग में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, होटल में...

दुर्ग। जिले के रिसाली निगम क्षेत्र में शनिवार सुबह चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जोरातराई के वार्ड नंबर 37 में एक युवक...

Durg News : सराफा व्यापारी की हत्या मामले में...

दुर्ग। अमलेश्वर के समृद्धि ज्वेलर्स हत्याकांड में कोर्ट ने 4 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। पाटन अपर सत्र न्यायालय में न्यायाधीश...