गालीबाज कांग्रेसी नेता पर FIR: गृहमंत्री साहू से लेकर SP तक को गाली देने वाले कांग्रेसी नेता के खिलाफ कार्रवाई…ट्रैक्टर को रोका तो खाकी पर झाड़ने लगा रौब, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO

भिलाई। इसे सत्ता का नशा कहे या कुछ और…कांग्रेसी ही अपने नेताओं को गाली दे रहे हैं। गृहमंत्री तक को कुछ नहीं समझ रहे हैं। खाकी के सामने रौब झाड़ रहे हैं। एक वीडियो कल से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहे शख्श ने खुद को कांग्रेस का प्रदेश सचिव बताया है। वह गृहमंत्री से लेकर एसपी को गाली देते दिख रहा है। बताया जा रहा है कि वह वीडियो राजनांदगांव के कांग्रेस नेता ललित साहू का है।

वीडियो में कांग्रेस नेता अपने ही गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू और पुलिस अफसरों को गालियां दे रहा है। इस गालीबाज कांग्रेस नेता का नाम ललित साहू बताया जा रहा है। ललित साहू ने गाली गलौज बालोद जिले में की है। जानकारी के मुताबिक बालोद के पिनकानार नाम इलाके में ललित साहू के एक ट्रैक्टर को कुछ सुरक्षाकर्मियों ने चेक पोस्ट पर रोका था। विवाद इसी वजह से शुरू हुआ।

वीडियो में लकड़ियों से भरा एक ट्रैक्टर नजर आ रहा है, इसे ललित साहू का ही बताया जा रहा है । पास में कुछ खाकी वर्दीधारी कर्मचारी खड़े हैं। ललित साहू अपने ट्रैक्टर को रोके जाने की वजह से एक सफेद रंग की एसयूवी में आकर यहां रुकता है, जिसके नंबर प्लेट के ऊपर कांग्रेस का लाल रंग का नेम प्लेट है जो अक्सर नेता अपनी कारों में रौब जमाने के लिए लगाते हैं।

गाड़ी से उतरते ही ललित साहू वर्दी पहने खड़े कर्मचारियों से गाली गलौज करता दिख रहा है। वह कह रहा है- ललित साहू नाम है मेरा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नेता हूं.. मैं आया था बता देना.. गृह मंत्री में दम नहीं कि ललित साहू की गाड़ी को रोक दे..अभी तुम लोग जाओ अपने सीनियर को भेजना SP को बता देना मेरी गाड़ी है… इसके बाद तुम्हारा SP ले जाकर दिखाए दम होगा तो… राजनांदगांव में चूड़ी पहन कर नहीं बैठा हूं। बंगले में 3 स्टार के अफसर मेरे सामने खड़े रहते हैं।

पुलिस को खबर मिली थी कि अवैध लकड़ियों को ले जाया जा रहा है। जांच की टीम एक्टिव थी। बालोद जिले के पिनकानार इलाके में ललित साहू की आरा मिल है। ललित का ट्रैक्टर गुजरा तो, लकड़ियां संदिग्ध लगने पर जांच टीम ने इनके ट्रैक्टर को रोककर जांच की।

यह बात ललित को रास नहीं आई। सत्ता की सनक में ललित ने सरेराह अपने ही गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू को बुरा-भला कहते हुए गालियां दीं, भारतीय जनता पार्टी के नेता इसे कांग्रेस का असली चेहरा बताने में लगे हुए हैं ।

बालोद पुलिस ने बताया कि ये मामला 15 फरवरी का है। घटना का वीडियो सामने आया तो फौरन गुरुवार की रात इस मामले में गालीबाज कांग्रेस नेता पर केस दर्ज किया गया।

बालोद पुलिस की तरफ से कहा गया कि ललित साहू के ट्रैक्टर को रोका गया, लकड़ी सामान्य जलाऊ लकड़ी होने पर उसे छोड़ भी दिया गया, मगर इस बीच ललित ने पुलिस आरक्षकों से गाली-गलौज की और धक्का-मुक्की करने लगा, इस वजह से पिनकापार थाने में ललित के खिलाफ धारा 294, 186 और 353 के तहत केस दर्ज किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह : CM...

रायपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मंगलवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने...

अमित शाह के दौरे से पहले CM साय का...

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे से पहले प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस की ओर से शाह...

महादेव सट्टेबाजी ऐप पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल...

रायपुर। दिल्ली के रामलीला मैदान में दो दिनों तक चले प्रदर्शन के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर लौट आए हैं। राजधानी पहुंचते ही...

सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद भाजपा का कांग्रेस...

रायपुर। महादेव सट्टा एप के सरगना सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद छत्तीसगढ़ की सियासत गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता...