CG में सराफा व्यापारी से लूटपाट : मुंह बांद कर आए लुटेरे, लाखों के गहने लेकर हुए फरार, दुकान बंद करते समय वारदात को दिया अंजाम

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में सराफा व्यापारी से लूटपाट से इलाके में हड़कंप मच गया है। मुंह बांदकर आए तीन बदमाशों ने दुकान बंद करते समय खम्हरिया स्थित रमेश ज्वेलर्स के संचालक से लूट की वारदात को अंजाम दिया है। पूरा मामला सीपत थाना क्षेत्र का है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, व्यापारी रोज की तरह रात में दुकान का शटर गिरा रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन आरोपी वहां पहुंचे और कुछ ही सेकंड में व्यापारी से तीन झोले छीनकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि झोलों में सोना और चांदी के गहने थे। बदमाश करीब 60 ग्राम सोना और 8 किलो से अधिक चांदी लेकर फरार हो गए। लूटे गए माल की कीमत लगभग 25 लाख रुपए बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं व्यापारियों में दहशत का माहौल है।

अकलतरा बलौदा मार्ग की ओर भागे लुटेरे

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है, ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके। बताया जा रहा कि आरोपी बाइक से अकलतरा बलौदा मार्ग की ओर भागे हैं। मामले में सीपत थाने में अपराध पंजीकृत किया जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने आसपास के जिलों की पुलिस से संपर्क कर नाकेबंदी लगाई है।

व्यापारियों ने की सुरक्षा बढ़ाने की मांग
गौरतलब है कि बीते मंगलवार को भी सरकण्डा इलाके में इसी तरह की बड़ी लूट की वारदात सामने आई थी। लगातार हो रही घटनाओं से सराफा व्यापारी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फेसबुक पर प्यार का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म,...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती एक युवती के लिए दर्दनाक साबित हुई। उत्तर प्रदेश के एक युवक ने...

पारिवारिक विवाद में डबल मर्डर : देवर ने की...

बेमेतरा। जिले के दाढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोरेघाट में पारिवारिक विवाद ने बुधवार को खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि एक देवर ने...

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के चुनाव पर हाईकोर्ट में...

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने भूपेश बघेल की चुनाव याचिका को निरस्त करने की मांग को खारिज कर दिया है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल...

CG News : विवाद के बाद पति-पत्नी ने लगाई...

गरियाबंद। जिले के जुगाड़ थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पायलीखण्ड गांव के जंगल में बुधवार को पति-पत्नी के शव पेड़ से...