अग्निवीर भर्ती 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, जानिए डिटेल…

रायपुर। भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती वर्ष 2027 के लिए ऑनलाइन पंजीयन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 1 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। भर्ती से जुड़ी पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट Join Indian Army पर जाकर पंजीयन कर सकते हैं।

जुलाई-अगस्त में होगी ऑनलाइन परीक्षा

भर्ती प्रक्रिया के तहत जुलाई-अगस्त 2026 में ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के बाद चयनित अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता और मेडिकल परीक्षण की प्रक्रिया से गुजरना होगा।

हर साल बढ़ रही युवाओं की रुचि

अग्निवीर योजना के तहत सेना में भर्ती को लेकर छत्तीसगढ़ के युवाओं में लगातार उत्साह देखा जा रहा है। वर्ष 2023-24 में 14,153 युवाओं ने पंजीयन कराया था, जिनमें से 895 को चयनित किया गया। वर्ष 2024-25 में 19,355 पंजीयन हुए, जबकि 731 पदों पर नियुक्ति हुई।वर्ष 2025-26 में यह संख्या बढ़कर 28,547 तक पहुंच गई।

1100 से 1300 पद मिलने की संभावना

सूत्रों के मुताबिक वर्ष 2026-27 के लिए छत्तीसगढ़ को अनुमानित 1100 से 1300 पद मिलने की संभावना है। युवाओं को सलाह दी गई है कि वे समय रहते आवेदन करें और परीक्षा की तैयारी शुरू कर दें।

ऐसे करें आवेदन

अभ्यर्थियों को वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे और आवेदन शुल्क जमा करना होगा। सेना ने स्पष्ट किया है कि भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी और पूरी तरह ऑनलाइन होगी। सेना अधिकारियों ने युवाओं से अपील की है कि वे किसी भी तरह के दलाल या फर्जी एजेंटों से सावधान रहें और केवल आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ही आवेदन करें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास : गोल्डन बुक ऑफ...

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के क्षेत्र में जशपुर वनमण्डल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में 2 लाख से...

CG News : कपड़े सुखाने के के दौरान हादसा,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा में एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो...

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...